1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Lava ने चीनी कंपनियों की बढ़ाई टेंशन, लॉन्च किया Dual स्क्रीन वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

Lava ने चीनी कंपनियों की बढ़ाई टेंशन, लॉन्च किया Dual स्क्रीन वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 16, 2024 01:47 pm IST,  Updated : Dec 16, 2024 02:19 pm IST

Lava Blaze Duo 5G लॉन्च हो गया है। देसी कंपनी का यह सस्ता फोन डुअल स्क्रीन के साथ आता है। फोन में 16GB तक रैम समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। चीनी कंपनियों के लिए यह फोन बड़ी चुनौती बन सकता है।

Lava Blaze Duo 5G- India TV Hindi
लावा ब्लेज डुओ 5जी स्मार्टफोन हुआ लॉन्च Image Source : AMAZON INDIA

Lava ने डुअल स्क्रीन वाला एक और सस्ता स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। लावा का यह फोन 8GB रैम, 128GB इंटरनल स्टोरेज समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में मेन स्क्रीन के साथ-साथ बैक में एक सेकेंडरी स्क्रीन दी गई है, जिसका इस्तेमाल नोटिफिकेशन आदि के लिए किया जाएगा। कुछ दिन पहले कंपनी ने Lava Agni 3 5G को भी डुअल स्क्रीन के साथ लॉन्च किया था।

Lava Blaze Duo की कीमत

Lava Blaze Duo को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में लॉन्च किया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 17,999 रुपये में आता है। फोन की पहली सेल 20 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon से इस फोन को खरीदा जा सकता है। कंपनी इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Lava Blaze Duo के फीचर्स

  1. Lava के इस बजट 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच का FHD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट भी मिलेगा।
  2. Lava Blaze Duo के बैक में 1.58 इंच का सेकेंडरी AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिस पर आप नोटिफिकेशन आदि देख सकते हैं।
  3. फोन में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ आता है। फोन की रैम को 8GB तक एक्सपेंड की जा सकती है। इस तरह से यूजर्स को 16GB तक रैम मिल सकता है। वहीं, इंटरनल स्टोरेज को भी माइक्रोएडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।
  4. यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी और USB Type C चार्जिंग के साथ आता है और Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
  5. इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 64MP का मेन यानी प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का मैक्रो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Vodafone Idea के करोड़ों यूजर्स का इंतजार खत्म, इन 17 जगहों पर लॉन्च हुई 5G सर्विस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक