1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 11,999 रुपये में देसी ब्रांड ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन, चीनी कंपनियों के उड़े होश

11,999 रुपये में देसी ब्रांड ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला 5G फोन, चीनी कंपनियों के उड़े होश

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 23, 2026 03:41 pm IST,  Updated : Apr 23, 2026 03:41 pm IST

चीनी कंपनियां जहां अपने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ा रही हैं वहीं देसी ब्रांड Lava ने 11,999 रुपये में दमदार 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 5000mAh की बैटरी समेत तगड़े फीचर्स से लैस है।

Lava Bold N1 Special Edition- India TV Hindi
लावा बोल्ड एन1 स्पेशल एडीशन Image Source : LAVA

Lava ने पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए अपने बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन Bold N1 का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह फोन महज 11,999 रुपये में भारतीय बाजार में पेश किया गया है। इसमें 5,000mAh की दमदार बैटरी, डुअल कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स मिलते हैं। देसी ब्रांड का यह फोन Redmi, Realme, Infinix जैसे चीनी ब्रांड के बजट फोन को टक्कर दे रहा है। आइए, जानते हैं लावा के इस स्पेशल एडिशन में क्या खास है..

कितनी है कीमत?

Lava Bold N1 5G Special Edition को एक ही स्टोरेज वेरिएंट 6GB RAM + 128GB में लॉन्च किया गया है। फोन की कीमत 12,999 रुपये है। कंपनी इस फोन पर 1,000 रुपये का स्पेशल लॉन्च ऑफर दे रही है। ऐसे में यह फोन 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन की सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर आयोजित की जाएगी। इस सस्ते 5G फोन को दो कलर ऑप्शन- कैंपेन गोल्ड और रॉयल ब्लू में घर ला सकते हैं।

Lava Bold N1 5G Special Edition में क्या है खास?

लावा का यह बजट फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन 6.75 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें 2.5D ग्लास दिया गया है, जो इसे मजबूत बनाता है। यह फोन IP54 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने पर यह खराब नहीं होगा। हालांकि, फोन को पानी में डूबा नहीं सकते हैं।

Lava Bold N1 Special Edition
Image Source : LAVAलावा बोल्ड एन1 स्पेशल एडीशन

देसी कंपनी के इस सस्ते फोन में Unisoc T765 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। साथ ही, इसमें 18W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलता है। यह Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Lava Bold N1 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 13MP का मेन कैमरा मिलेगा। साथ ही, इसमें एक सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Vivo X300 Ultra, Vivo X300 FE भारत में किस दिन होंगे लॉन्च? कंपनी ने कंफर्म कर दिया डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक