1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 7399 रुपये में देसी कंपनी ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला फोन, चीनी कंपनियों की नींद हराम

7399 रुपये में देसी कंपनी ने लॉन्च किया 5000mAh बैटरी वाला फोन, चीनी कंपनियों की नींद हराम

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 01, 2026 03:55 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 03:55 pm IST

लावा ने Bold N2 सीरीज का सबसे सस्ता मॉडल लॉन्च कर दिया है। देसी ब्रांड का यह फोन महज 7,399 रुपये में आता है। फोन की खरीद पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Lava Bold N2 Lite- India TV Hindi
लावा बोल्ड N2 लाइट Image Source : LAVA

देसी ब्रांड Lava ने एक और सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। लावा बोल्ड सीरीज का यह सबसे सस्ता मॉडल है, जिसमें 5000mAh बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स मिलते हैं। देसी कंपनी ने हाल ही में इस सीरीज में प्रो मॉडल Lava Bold N2 Pro लॉन्च किया था। प्रो मॉडल की तरह ही इस लाइट वेरिएंट की कीमत भी बजट रेंज में रखी गई है। देसी ब्रांड का यह फोन चीनी कंपनियों Redmi, Realme, Infinix को कड़ी टक्कर देगा।

Lava Bold N2 Lite की कीमत

लावा का यह फोन एक ही स्टोरेज वेरिएंट 3GB RAM + 64GB में आता है। इस फोन की कीमत 7,399 रुपये है। इसे दो कलर ऑप्शन Nilgiri Blue और Kolar Gold में खरीदा जा सकता है। इस फोन की रैम को 3GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। वहीं, इसकी मेमोरी को 512GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है।

देसी ब्रांड का यह फोन 10 अप्रैल को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीदा जा सकता है। फोन की पहली सेल में 400 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, कंपनी दो यूनिट खरीदने पर 500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।

Lava Bold N2 Lite के फीचर्स

लावा का यह फोन 6.75 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें नॉच डिजाइन दिया गय है। फोन UNISOC 9863A ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 3GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज मिलता है, जिसे एक्सपेंड करके 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Lava Bold N2 Lite फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, HD+ LCD
प्रोसेसर UNISOC 9863A
स्टोरेज 3GB, 64GB
बैटरी 5000mAh, 10W
कैमरा 13MP, 5MP
OS Android 14 Go

फोन में 5000mAh की बैटरी के साथ 10W USB Type C चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में 13MP का AI डुअल कैमरा मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा मिलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, डुअल बैंड, डुअल सिम कार्ड, ब्लूटूथ 4.2, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - घर में लगा है CCTV कैमरा या कर रहे खरीदने की तैयारी, रहें सावधान डेटा हो सकता है चोरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक