1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 8,999 रुपये में मिल रहा देसी कंपनी का 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

8,999 रुपये में मिल रहा देसी कंपनी का 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh
 Published : Aug 07, 2026 06:22 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 06:22 pm IST

Lava के इस साल लॉन्च हुए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Bold N2 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर शुरू हुई फ्रीडम सेल में इसकी कीमत में कटौती की गई है।

Lava Bold N2- India TV Hindi
लावा बोल्ड एन 2 Image Source : LAVA

अमेजन पर शुरू हुई Great Freedom Sale में देसी ब्रांड के बजट फ्रेंडली फोन Lava Bold N2 की खरीद पर दमदार ऑफर दिया जा रहा है। लावा का यह फोन लॉन्च प्राइस से सस्ते में मिल रहा है। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है। लावा ने इस फोन को साल की शुरुआत में भारतीय बाजार में पेश किया था। अमेजन पर शुरू हुई यह सेल 15 अगस्त तक चलेगी।

Lava Bold N2 पर ऑफर

Lava Bold N2 एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 64GB में आता है। इस फोन की कीमत 9,299 रुपये है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर चल रही सेल में इस फोन की खरीद पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन की खरीद पर 300 रुपये बचाया जा सकता है। इस ऑफर के बाद फोन को 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे दो कलर ऑप्शन इंडस ब्लैक और सियाचीन व्हाइट में खरीदा जा सकता है।

Lava Bold N2 के फीचर्स

लावा के इस सस्ते फोन में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले HD+ रेजलूशन को सपोर्ट करता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है। Lava Bold N2 में कंपनी ने Unisoc का ऑक्टाकोर 6nm चिपसेट यूज किया है। इसमें Unisoc SC9863A  प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है।

Lava Bold N2 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.75 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T8200
स्टोरेज 4GB, 64GB
कैमरा 13MP, 5MP
बैटरी 6000mAh, 18W
OS Android 16

इस फोन की रैम को 4GB वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 5000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसमें 10W USB Type C चार्जर मिलेगा। यह फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Lava Bold N2 के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में फेस अनलॉक के साथ-साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से फोन पानी के छींटों और धूल मिट्टी से खराब नहीं होता है। कंपनी फोन की खरीद पर 1 साल तक फ्री होम सर्विस उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें - Samsung के नए फोल्डेबल फोन की भारत में शुरू हुई सेल, 8 हजार रुपये तक की होगी बचत

(डिस्क्लेमर- ई-कॉमर्स वेबसाइट पर मिलने वाले मौजूदा ऑफर में बदलाव संभव है। इंडिया टीवी दिए गए ऑफर को लेकर दावा नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक