Saturday, February 28, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 6999 रुपये में मिल रहा 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, Amazon पर बंपर ऑफर

6999 रुपये में मिल रहा 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन, Amazon पर बंपर ऑफर

Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh Published : Feb 27, 2026 03:50 pm IST, Updated : Feb 27, 2026 06:18 pm IST

Lava Bold N2 की सेल भारत में शुरू हो गई है। देसी कंपनी का यह फोन लॉन्च प्राइस से सस्ता मिल रहा है। फोन में 5000mA की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Lava Bold N2- India TV Hindi
Image Source : LAVA MOBILE लावा बोल्ड N2

देसी ब्रांड का पिछले दिनों लॉन्च हुआ स्मार्टफोन और भी सस्ता हो गया है। लावा के इस सस्ते फोन की कीमत में कटौती की गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर यह फोन 6,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। Lava के इस फोन की सेल आज यानी 27 फरवरी से शुरू हो गई है। पहली सेल में फोन की खरीद पर यह ऑफर दिया जा रहा है।

मिल रहा तगड़ा ऑफर

Lava Bold N2 को कंपनी ने एक ही स्टोरेज वेरिएंट- 4GB RAM + 64GB में लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 7,499 रुपये है। अमेजन पर फोन की खरीद पर 500 रुपये का प्राइस कट किया गया है। इस फोन की रैम को वर्चुअली एक्सपेंड किया जा सकता है। इसके अलावा फोन की स्टोरेज को भी माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन- Indus Black और Siachin White में खरीदा जा सकता है।

Lava Bold N2 के फीचर्स

Lava का यह फोन 6.75 इंच के HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में IP64 डस्ट और वाटरप्रूफ रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से फोन पानी में भींगने पर खराब नहीं होगा। इस बजट फोन में Unisoc SC9863A ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 4GB फिजिकल और 4GB वर्चुअल रैम मिलेगा। फोन में 64GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है।

Lava Bold N2 में दो सिम कार्ड लगाए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने फोन को खास तौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया है। स्कूल और कॉलेज के युवा इस फोन के जरिए ऑनलाइन क्लास, वीडियो कॉल जैसी सुविधा ले सकते हैं।

इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 10W का चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन Android 15 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी फोन खरीदने वालों को 1 साल तक फ्री होम सर्विस मुहैया करा रही है।

यह भी पढ़ें - Google Gemini में आया Nano Banana 2, अपनी पसंद का AI फोटो बनाना हुआ और भी आसान

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement