Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Lenovo ने 7040mAh बैटरी के साथ लॉन्च किए दो Tablet, यहां जानें कीमत और फीचर्स

Lenovo ने 7040mAh बैटरी के साथ लॉन्च किए दो Tablet, यहां जानें कीमत और फीचर्स

Written By: Gaurav Tiwari Published : Jun 01, 2025 12:30 pm IST, Updated : Jun 01, 2025 12:30 pm IST

lenovo की तरफ से भारतीय बाजार में दो धांसू टैबलेट लॉन्च कर दिए गए हैं। दोनों ही टैबलेट में कंपनी ने हाई परफॉर्मेंस वाला प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है। दोनों ही टैबलेट की स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकेंगे।

lenovo idea tab,tab k11 gen 2, lenovo tab k11 gen 2, lenovo idea tab features, Lenovo Idea Tab, Leno- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो लेनोवो ने लॉन्च किए दो नए टैबलेट।

दिग्गज कंपनी लेनोवो की तरफ से दो नए टैबलेट मार्केट में पेश कर दिए गए हैं। अगर आप बड़ी डिस्प्ले वाला टैबलेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अब आपके पास और अधिक ऑप्शन है। लेनोवो की तरफ से लॉन्च किए गए Idea Tab और Tab K11 Gen 2 टैबलेट एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। अगर आप एंटरटेनमेंट के साथ गेमिंग जैसे काम के लिए टैबलेट तलाश रहे हैं तो यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। लेनोवो के टैबलेट्स में आपको शानदार साउंड एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Idea Tab और Tab K11 Gen 2 के फीचर्स लगभग पूरी तरह से समान है लेकिन, इनके कैमरा सेटअप में अंतर देखने को मिलेगा। दोनों ही टैबलेट में आपको Android 15 और MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट का सपोर्ट मिलता है। स्टोरेज की बात की जाए तो दोनों ही टैबलेट में 256GB की स्टोरेज मिलती है। आइए आपको इन टैबलेट्स की डिटेल जानकारी देते हैं। 

Lenovo Idea Tab, Tab K11 Gen 2 Specifications

कंपनी ने Lenovo Idea Tab और Tab K11 Gen 2 को इस तरह से डिजाइन किया है कि स्टूडेंट से लेकर प्रोफेशनल्स तक के लिए ये परफेक्ट टैबलेट साबित हो सकते हैं। हम पहले ही बता चुके हैं कि कैमरा डिपार्टमेंट को छोड़कर दोनों टैबलेट में लगभग सबकुछ एक जैसा है। Lenovo Idea Tab, Tab K11 Gen 2 में कंपनी ने 4GB और 8GB की रैम का ऑप्शन दिया है। इसके साथ ही इसमें 128GB और 256GB स्टोरेज मिलती है। लेनोवो ने टैबलेट में स्टोरेज को एक्सपैंड करने का भी ऑप्शन दिया गया है। आप माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आप इनकी स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

लेनोवो ने दोनों ही टैबलेट में 11 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया है जो कि 2.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। इनके डिस्प्ले में आपको 90Hz का रिफ्रेश रेट और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। Lenovo Idea Tab, Tab K11 Gen 2 में कंपनी ने क्वॉड स्पीकर सेटअप दिया है जिससे आपको मूवी देखते समय या फिर म्यूजिक सुनते समय शानदार एक्सपीरियंस मिलने वाला है। इसमें आपको Dolby Atmos का फीचर भी मिलता है। एंटरटेनमेंट में किसी तरह के रुकावट न हो इसके लिए टैबलेट में 7040mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। आप इसे 20W की फास्ट चार्जिंग के साथ चार्ज कर सकेंगे।

Lenovo Idea Tab, Tab K11 Gen 2 कैमरा सेटअप

Lenovo Idea Tab में कंपनी ने रियर साइड में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। वहीं अगर Tab K11 Gen 2 के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। आपको बता दें कि कंपनी ने फिलहाल अभी तक दोनों ही टैबलेट की प्राइसिंग का खुलासा नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- 1 जून 2025 से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत बना लें बैकअप

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement