Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 1 जून 2025: आज से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत चेक कर लें लिस्ट

1 जून 2025: आज से इन स्मार्टफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp, तुरंत चेक कर लें लिस्ट

अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 1 जून 2025 से कई सारे स्मार्टफोन्स पर WhatsApp का सपोर्ट बंद होने जा रहा है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है तो आपको तुरंत बैकअप तैयार कर लेना चाहिए।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : May 31, 2025 03:49 pm IST, Updated : Jun 01, 2025 11:33 am IST
WhatsApp, WhatsApp will not work, andoids, iphones, whatsapp, whatsapp android- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो कई सारे स्मार्टफोन्स में बंद होगा वॉट्सऐप का सपोर्ट।

WhatsApp इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए काम की खबर है। 1 जून 2025 से कई सारे नए नियम लागू हो रहे हैं। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है और आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की  खबर है। दरअसल 1 जून 2025 से कई सारे Android और iOS यानी आईफोन में वॉट्सऐप का सपोर्ट बंद होने जा रहा है। ऐसे में अगर आपको फोन में वॉट्सऐप का सपोर्ट अचानक बंद हो जाए तो इससे बड़ी परेशानी हो सकती है। आपको अब थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। 

आज के समय में इंस्टेंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है। दुनियाभर में करीब 3.5 बिलियन से अधिक लोग वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। अपने लोगों से कनेक्ट रहने के लिए वॉट्सऐप एक प्रमुख जरिया बन चुका है। सिर्फ चैटिंग ही नहीं बल्कि वॉइस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग के लिए भी वॉट्सऐप का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। 

आपको बता दें कि 1 जून 2025 से कई सारे Samsung और iPhones में वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा। मेटा ने इसके लिए पहले मई 2025 की डेड लाइन दी थी लेकिन, बाद में इसके लिए समय बढ़ा दिया गया था। मेटा के इस फैसले से मोबाइल यूजर्स को फोन स्विच करने के लिए एक्स्ट्रा टाइम मिल गया था।   आइए आपको बताते हैं कि किन-किन स्मार्टफोन्स में वॉट्सऐप का सपोर्ट नहीं मिलेगा।

रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून से उन आईफोन्स पर वॉट्सऐप काम नहीं करेगा जो अभी भी iOS 15 या फिर उससे पुराने वर्जन्स पर चल रहे हैं। वहीं अगर आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन Android 5.0 या फिर उससे पुराने वर्जन पर चल रहा है उनमें वॉट्सऐप काम नहीं करेगा। 

इन आईफोन्स में नहीं चलेगा वॉट्सऐप

  1. iPhone 5s
  2. iPhone 6
  3. iPhone 6 Plus
  4. iPhone 6s
  5. iPhone 6s Plus
  6. iPhone SE (1st Gen)

इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा वॉट्सऐप

  1. Samsung Galaxy S4
  2. Samsung Galaxy Note 3
  3. Sony Xperia Z1
  4. LG G2
  5. Huawei Ascend P6
  6. Moto G (1st Gen)
  7. Motorola Razr HD
  8. Moto E 2014

तुरंत कर लें ये काम

अगर आपके पास लिस्ट में मौजूद कोई स्मार्टफोन है और आप उस पर वॉट्सऐप चला रहे हैं तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है। आपको तुरंत अपना फोन स्विच कर लेना चाहिए। अगर आप पुराने स्मार्टफोन से वॉट्सऐप हटाने जा रहे हैं तो पहले चैट और मीडिया फाइल्स का बैक अप तैयार कर लें। अगर आप बैकअप बना लेते हैं तो नए फोन्स में आप आसानी से अपनी चैट को रिकवर कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें- Jio करोड़ों यूजर्स को दे रहा है 20GB डेटा एक्स्ट्रा, 70 दिन से ज्यादा की मिलेगी वैलिडिटी

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement