1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. MWC 2024 : Lenovo ने पेश किया दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप, दिखेगा डिस्प्ले के आर-पार

MWC 2024 : Lenovo ने पेश किया दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट लैपटॉप, दिखेगा डिस्प्ले के आर-पार

 Edited By: Pawan Jayaswal
 Published : Feb 26, 2024 08:09 pm IST,  Updated : Feb 26, 2024 08:10 pm IST

Lenovo ने दुनिया को चौंकाते हुए पहला पारदर्शी लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप 17.3 इंच के बेज़ेल-लेस डिस्प्ले के साथ आता है, जो 55% पारदर्शिता प्रदान करता है।

लेनोवो- India TV Hindi
लेनोवो Image Source : REUTERS

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 (MWC 2024) की शुरुआत धमाकेदार हुई है। पहले दिन ही Lenovo ने दुनिया को चौंकाते हुए पहला पारदर्शी लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप 17.3 इंच के बेज़ेल-लेस डिस्प्ले के साथ आता है, जो 55% पारदर्शिता प्रदान करता है। इसका मतलब है कि आप डिस्प्ले के आर-पार देख सकते हैं। यह लैपटॉप सिर्फ पारदर्शी ही नहीं, बल्कि अत्याधुनिक भी है। आइए इसके फीचर्स जानते हैं।

माइक्रो LED स्क्रीन : 720 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ बेहतरीन दृश्य अनुभव प्रदान करती है।

AIGC : लैपटॉप में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जेनरेटेड कॉन्टेंट को इंटीग्रेट किया गया है। यह यूजर्स को अगले स्तर का अनुभव प्रदान करता है।

पारदर्शी कीबोर्ड पैनल : यह लेजर-प्रोजेक्टेड कीज के साथ आ रहा है। इसे स्केचपैड की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

AI-संचालित कैमरा : इस लैपटॉप में कैमरा चेसिस के ऊपर लगाया गया है। यह कैमरा एआई का इस्तेमाल करके इमेज रिकग्निशन करता है।

इस लैपटॉप में Windows 11 OS का उपयोग किया जा रहा है।

यह लैपटॉप अभी एक कॉन्सेप्ट है और यह अभी खरीदने के लिए उपलब्ध नहीं है। Lenovo ने अभी तक इस लैपटॉप की कीमत और उपलब्धता की घोषणा नहीं की है। यह लैपटॉप निश्चित रूप से तकनीकी दुनिया में एक बड़ी हलचल पैदा करेगा। कंपनी ने अभी इसके हार्डवेयर के बारे में अधिक जानकारी शेयर नहीं की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक