1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. LPG Crisis के बीच काम आएंगे Induction Cooktop, मिल रहा 50% तक का डिस्काउंट

LPG Crisis के बीच काम आएंगे Induction Cooktop, मिल रहा 50% तक का डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 12, 2026 12:41 pm IST,  Updated : Mar 12, 2026 12:41 pm IST

LPG Crisis के बीच Induction Cooktop आपके काम आ सकता है। फ्लिपकार्ट पर आप Philips, Prestige, USHA जैसे ब्रांड्स के इंडक्शन चूल्हों को काफी सस्ते में खरीद सकते हैं।

Induction Cooking Stove- India TV Hindi
इंडक्शन कूकिंग टॉप Image Source : FLIPKART PRESTIGE

पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के बीच कई देशों में ईंधन का संकट पैदा हो गया है। भारत में भी LPG की किल्लत का असर दिखने लगा है। पिछले दिनों LPG की कीमत में इजाफा किया गया है। साथ ही, घरेलू रसोई गैस बुकिंग के नियम में भी बदलाव किया गया है, ताकि LPG की सप्लाई पर इसका असर न पड़े। LPG Crisis के बीच Induction Cooktop यानी इंडक्शन चूल्हे की डिमांड बढ़ गई है। अगर, आप भी सस्ते में Induction Cooktop खरीदना चाहते हैं तो Flipkart पर चल रहे ऑफर का लाभ ले सकते हैं।

ई-कॉमर्स वेबसाइट पर Induction Cooktop को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। Prestige, USHA, Pigeon जैसे ब्रांड्स के इंडक्शन की खरीद पर आपको अच्छी डील मिल जाएगी। ये इंडक्शन आपको काफी सस्ते में मिल जाएंगे। इनमें से कई ब्रांड के इंडक्शन बिजली की भी बेहद कम खपत करते हैं।

Pigeon 1800W Induction

यह इंडक्शन फ्लिपकार्ट पर लगभग आधी कीमत में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 49% तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही, इंडक्शन की खरीद पर बैंक ऑफर भी मिल रहा है। यह इंडक्शन 1800W के मैग्नेटिक क्वॉइल के साथ आता है। इसकी कीमत 3,195 रुपये है, फ्लिपकार्ट पर इसे 1,599 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Prestige 1200W Induction

प्रेस्टिज कंपनी का यह इंडक्शन 1,471 रुपये में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 50% का डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। साथ ही, बैंक ऑफर का भी लाभ लिया जा सकता है। इस इंडक्शन की कीमत 2,995 रुपये है।

USHA 1600W Induction

USHA का यह इलेक्ट्रिक इंडक्शन 2499 रुपये में मिल रहा है। इसकी खरीद पर 44% तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह 1600W के मैग्नेटिक क्वॉइल के साथ आता है।

Philips 1300W

फिलिप्स का यह इलेक्ट्रिक इंडक्शन कुकटॉप 1300W की एनर्जी कंज्यूम करता है। इसे 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इसे 24% डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 3,995 रुपये है।

Sansui 2200W

सैनसुई कंपनी का यह रेडिएंट कुकटॉप 4,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट पर इसकी खरीद पर बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसमें 2200W का मैग्नेटिक क्वॉइल दिया गया है।

यह भी पढ़ें - BSNL यूजर्स बिना नेटवर्क के भी कर पाएंगे कॉल, ऑन कर लें ये खास सेटिंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक