आईफोन खरीदना है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक बार फिर से आईफोन की कीमतों में बड़ी गिरावट हुई है। अगर आप महंगाई की वजह से iPhone 16 नहीं खरीद पा रहे थे तो अब iPhone 15 को सस्ते में खरीदने का शानदार मौका है। अगर आप आईफोन्स के सस्ते होने का इंतजार कर रहे थे तो अभी खरीदारी करके अपने हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
आपको बता दें कि iPhone 15 सीरीज को एपल ने पिछले साल सितंबर महीने में मार्केट में पेश किया था। एपल के इस फोन में आपको एल्यूमिनिय बॉडी के साथ ग्लास बैक पैनल वाला शानदार डिजाइन मिलता है। मिलता है। अगर आप फोटोग्राफी करते हैं तो बता दें कि इसमें आपको रियर पैनल में 48MP का शानदार कैमरा सेंसर मिलता है। इसके साथ ही इसमें हाई स्पीड वाला धांसू कैमरा चिपसेट दिया गया है। आइए आपको iPhone 15 के लेटेस्ट डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल से बताते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन में iPhone 15 128GB वेरिएंट को इस समय 79,600 रुपये की कीमत पर लिस्टेड किया गया है। विंटर सीजन सेल ऑफर में अमेजन इस आईफोन पर ग्राहकों को 18% का तगड़ा डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ आप इसे सिर्फ 64,900 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। अगर आप ऑफर्स सुनकर खरीदारी करने वाले हैं तो बता दें कि यह कीमत iPhone 15 128GB के ब्लू कलर वेरिएंट की है।
अमेजन फ्लैट डिस्काउंट के साथ दूसरे कई सारे ऑफर्स भी दे रहा है। कंपनी ग्राहकों को सेलेक्टेड बैंक कार्ड पर 4000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को 2,924 रुपये की मंथली EMI पर खरीदने का मौका दे रही है। इसके अलावा अमेजन इस पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। अगर आपके पास कोई पुराना है तो आप उसे 27 हजार रुपये से अधिक कीमत में एक्सचेंज कर सकते हैं
संपादक की पसंद