1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Mini LED या OLED? कौन सा टीवी खरीदना रहेगा फायदेमंद? जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी

Mini LED या OLED? कौन सा टीवी खरीदना रहेगा फायदेमंद? जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 14, 2026 04:51 pm IST,  Updated : Mar 14, 2026 04:51 pm IST

Mini LED vs OLED: अगर, आप नया Smart TV खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऑर्डर करने से पहले टीवी में इस्तेमाल होने वाली डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बारे में पता होना जरूरी है। इन दिनों Mini LED और OLED पैनल वाले टीवी मार्केट में उपलब्ध हैं। जानें किसे खरीदना फायदेमंद साबित होगा...

मिनी LED या OLED?- India TV Hindi
मिनी LED या OLED? Image Source : SAMSUNG

इन दिनों आपको मार्केट में LCD और LED की जगह OLED, QLED या फिर Mini LED टीवी मिल जाएंगी। LCD टीवी का दौर पिछले 2000 के दशक में था, जब Samsung, LG जैसे ब्रांड ने फ्लैट डिस्प्ले वाले LCD टीवी बाजार में उतारे थे। पिछले दशक में LED टीवी का दौर आया और काफी लोकप्रिय हुआ। इन दिनों OLED और Mini LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाले Smart TV आपको मार्केट में मिल जाएंगे। ये दोनों ही टीवी LED यानी लाइट एमिटिंग डायोड टेक्नोलॉजी पर काम करते हैं, लेकिन इनकी पिक्चर क्वालिटी में जमीन-आसमान का अंतर नजर आता है।

क्या है Mini LED?

जैसा कि नाम से साफ है कि इस तरह के डिस्प्ले में छोटे LED लाइट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। LED लाइट्स छोटे होने की वजह से ये पास-पास लगाए जाते हैं, जो डिस्प्ले को बेहतर पीक ब्राइटनेस ऑफर करते हैं ऐसे में ब्लैक एक्सप्रेशन और इमेज कंट्रोल बेहतर होता है। इसमें क्वांटम मैट्रिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होता है, जिसमें ट्रेडिशन LED के मुकाबले 1/40 गुना छोटे साइज वाले LED लाइट्स यूज होते हैं। यह व्यूअर्स को डायनैमिक व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।

क्या है OLED?

OLED टेक्नोलॉजी में भी आपको बेहतर ब्राइटनेस मिलती है, क्योंकि इसमें हर पिक्सल इंडिविजुअली चमकता है। OLED यानी ऑर्गेनिक लाइट एमिटिंग डायोड में ब्लैक लेवल को बेहतर तरीके से बैलेंस किया जाता है। साथ ही, इस डिस्प्ले में वाइब्रेंट कलर मिलता है, जो डिस्प्ले पर देखे जाने वाले कंटेंट को नेचुरल दिखाता है। इसे भी प्रीमियम डिस्प्ले टेक्नोलॉजी कहा जाता है।

Mini LED vs OLED

Mini LED में ट्रेडिशनल LED के मुकाबले व्यूइंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है। इसमें पिक्चर क्वालिटी को क्वांटम मैट्रिक टेक्नोलॉजी की मदद से अपस्केल यानी बेहतर किया जाता है। वहीं, OLED डिस्प्ले में पिक्चर क्वालिटी जबरदस्त मिलती है। यह ओवरऑल ब्राइटनेस को इन्हांस कर देता है और रिच कलर रेंडिशन की वजह से बेहतर HDR क्वालिटी मिलती है।

Mini LED vs OLED
Image Source : SAMSUNGMini LED vs OLED

वही, Mini LED में स्पेसिफिक जोन्स को जरूरत पड़ने पर ब्राइटनेस मिलती है और व्यूइंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाया जाता है। वहीं, OLED टेक्नोलॉजी में एक्युरेट कलर प्रोपोगेशन होता है, जिसकी वजह से हमेशा पिक्चर क्वालिटी बेहतर मिलता है। इसमें बेहतर कॉन्ट्रास्ट मिलता है, जिसमें डिस्प्ले के पिक्सल को एक के बाद एक में कंट्रोल किया जाता है।

Mini LED या OLED: किसे खरीदना फायदेमंद?

Mini LED टीवी में बेहतर ब्राइटनेस और HDR परफॉर्मेंस मिलता है। वहीं, OLED में डीप ब्लैक को अपस्केल किया जाता है, जिसकी वजह से डिस्प्ले पर दिखने वाले कंटेंट विविड और नेचुरल एक्सपीरियंस देंगे। इसमें आपको सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। ऐसे में आप अपने हिसाब से इन दोनों टेक्नोलॉजी में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। Mini LED के मुकाबले OLED पैनल वाले टीवी थोड़े मंहगे होते हैं।

यह भी पढ़ें - Elon Musk को बड़ा झटका, X वेरिफिकेशन सिस्टम में करना होगा बदलाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक