1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ने भारत में लॉन्च किया 10200mAh बैटरी वाला टैबलेट, मिलेंगे JBL के 9 स्पीकर्स

Motorola ने भारत में लॉन्च किया 10200mAh बैटरी वाला टैबलेट, मिलेंगे JBL के 9 स्पीकर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 31, 2026 03:50 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 03:51 pm IST

Moto Pad 70 Groove भारत में लॉन्च हो गया है। मोटोरोला का यह टैबलेट यूनीक फीचर्स से लैस है। इसमें कंपनी ने JBP के 9 स्पीकर्स दिए हैं।

Moto Pad 70 Groove- India TV Hindi
मोटोरोला का टैबलेट Image Source : MOTOROLA

Motorola ने भारत में अपना एक और दमदार टैबलेट लॉन्च कर दिया है। Moto Pad 70 Groove में कंपनी ने 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ JBL के 9 स्पीकर्स दिए हैं। इस टैबलेट को खास तौर पर यंग जेनरेशन को देखते हुए पेश किया गया है। मोटोरोला का यह टैबलेट Moto Pad 70 सीरीज में पेश किया गया है। कंपनी पहले ही इस सीरीज में एक टैबलेट भारतीय बाजार में लॉन्च कर चुकी है। पिछले दिनों Moto Pad 70 Groove को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था।

Moto Pad 70 Groove की कीमत

मोटोरोला का यह टैबलेट भारत में एक ही स्टोरेज वेरिएंट - 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 36,999 रुपये है। इसे एक ही Panatone Blue Surf कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इसकी सेल 7 अगस्त से शुरू होने वाले Flipkart Freedom Sale में आयोजित की जाएगी। कंपनी इसकी खरीद पर 3,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Moto Pad 70 Groove के फीचर्स

मोटोरोला के इस टैबलेटम में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले दिया है, जो 2K यानी 2560 x 1600 पिक्सल रेजलूशन को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक की है। यही नहीं, यह डॉल्वी विजन, HDR10 जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है।

Moto Pad 70 Groove में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है। यह टैबलेट Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर काम करती है। कंपनी इसमें Android 18 तक सॉफ्टवेयर अपग्रेड ऑफर कर रही है। AI फीचर्स की बात करें तो इसमें Google Gemini, Circle to Search, Google Smarter Reader, AI writing जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Moto Pad 70 Groove फीचर्स
डिस्प्ले 12.1 इंच, HD+, 120Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400
स्टोरेज 8GB, 256GB
बैटरी 10200mAh, 45W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, Hello UI

इस टैबलेट की खास बात ये है कि इसके बैक में JBP Pro स्पीकर लगा है। यह एक 9 यूनिट वाला स्पीकर है, जिसमें 4 ट्विटर, 3 वूफर्स और दो पैसिव रेडिएटर्स लगे हैं। इसमें डॉल्वी एटमस का सपोर्ट दिया गया है। इस टैबलेट के साथ आए स्पीकर को ब्लूटूथ के जरिए अन्य डिवाइस से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

Motorola के इस टैबलेट के बैक में 13MP का ऑटोफोकस कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, WiFi 6, USB Type C और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यह 10,200mAh की बैटरी और 45W टर्बो पावर चार्जिंग के साथ आता है।

यह भी पढ़ें - Meta ने VIP अकाउंट्स को लेकर जारी किया नया नियम, PM मोदी के वीडियो हटाए जाने के बाद बड़ा फैसला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक