1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola ला रहा 10200mAh बैटरी वाला टैबलेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Motorola ला रहा 10200mAh बैटरी वाला टैबलेट, भारत में जल्द होगा लॉन्च

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 21, 2026 06:19 pm IST,  Updated : Jul 21, 2026 06:19 pm IST

Motorola Pad 70 Groove भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। यह भारत में लॉन्च होने वाला टैबलेट होगा, जिसमें JBL का 7.2 चैनल वाला स्पीकर मिलेगा। साथ ही, इसमें 10,200mAh की तगड़ी बैटरी मिलेगी।

motorola pad 70 groove- India TV Hindi
मोटोरोला पैड 70 ग्रूव Image Source : FLIPKART/MOTOROLA

Motorola भारत में बजट फ्रेंडली टैबलेट लॉन्च करने वाला है। मोटोरोला का यह टैबलेट इसी महीने भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इस टैबलेट को पिछले महीने लॉन्च हुए Moto Pad 70 सीरीज में पेश किया जाएगा। इसे Moto Pad 70 Groove के नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ-साथ इसके कुछ फीचर्स भी कंफर्म किए हैं। इस टैबलेट को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट किया जाएगा।

Moto Pad 70 Groove जल्द होगा लॉन्च

मोटोरोला का यह बजट फ्रेंडली टैबलेट 12.1 इंच के डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस टैबलेट का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यही नहीं, इस टैबलेट में JBL के स्पीकर दिए जाएंगे। इसमें 10,200mAh की बैटरी मिलेगी। फ्लिपकार्ट पर इस टैबलेट का माइक्रोपेज बनाया गया है, जहां इसके ये सभी फीचर्स कंफर्म हुए हैं।

इस पेज के मुताबिक, Moto Pad 70 Groove को भारत में 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इस टैबलेट की तस्वीर भी मैक्रो साइट पर शेयर किया गया है। इस टैबलेट के बैक पैनल में सर्कुलर मैश ग्रिल देखने को मिलेगा, जिसके ऊपर JBL की ब्रांडिंग दी गई है। इसमें बिल्ट-इन-सर्कुलर स्पीकर के साथ एक फोल्ड आउट स्टैंड मिलता है, जिसका इस्तेमाल करके टैबलेट को टिकाया जा सकता है।

फिलहाल कंपनी ने इस टैबलेट के ग्रीन कलर वाले मॉडल की तस्वीर शेयर की है। कंपनी का दावा है कि यह भारत में नौ स्पीकर JBL सेटअप वाला पहला टैबलेट है। इसमें चार ट्वीटर्स, तीन वुफर्स के अलावा एक डेडिकेटेड बेस यूनिट मिलेगा। इसके स्पीकर में 48W का आउटपुट साउंड मिलेगा। इसमें 7.2 चैनल वाला सिनेमैटिक ऑडियो सिस्टम दिया गया है। Moto Pad 70 की तरह ही अपकमिंग टैबलेट में कंपनी 13MP का रियर कैमरा दे सकती है। इसके अलावा टैबलेट में Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।

Motorola Edge 70 Pro Max

मोटोरोला ने पिछले दिनों Motorola Edge 70 Pro Max फ्लैगशिप फोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह Edge 70 सीरीज का लॉन्च होने वाला चौथा फोन है। इसमें Edge 70, Edge 70 Fusion, Edge 70 Pro और Edge 70 Pro+ पहले ही भारतीय बाजार में लॉन्च किए जा चुके हैं। मोटोरोला के इस टैबलेट की शुरुआती कीमत 54,999 रुपये है।

यह भी पढ़ें - क्या भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16? नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक