1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 32MP सेल्फी कैमरे वाले Motorola Edge 60 Fusion की कीमत हुई धड़ाम, Flipkart ने किया Price cut

32MP सेल्फी कैमरे वाले Motorola Edge 60 Fusion की कीमत हुई धड़ाम, Flipkart ने किया Price cut

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 13, 2025 05:02 pm IST,  Updated : Jun 13, 2025 05:02 pm IST

Motorola Edge 60 Fusion की कीमत में एक बार फिर से गिरावट हुई है। 32 मेगापिक्सल वाले इस धांसू स्मार्टफोन को सिर्फ 10 हजार रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। इसमें आपको रियर पैनल में शानदार कैमरा सेटअप मिलता है।

Motorola Edge 60 Fusion, Motorola Edge 60 Fusion Discount, Motorola Edge 60 Fusion Offer- India TV Hindi
मोटोरोला के प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत में आई गिरावट। Image Source : फाइल फोटो

स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला ने एक बार फिर से भारतीय बाजार में अच्छी पकड़ बना ली है। मोटोरोला के पास अपने फैंस के लिए बजट से लेकर फ्लैगशिप और प्रीमियम सेगमेंट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन्स मौजूद हैं। अगर आप फ्लैगशिप फीचर वाला दमदार स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आप Motorola Edge 60 Fusion खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की कीमत पहले से काफी कम हो चुकी है। 

Motorola Edge 60 Fusion कंपनी का एक प्रीमियम स्मार्टफोन है। इसमें आपको एआई बेस्ड कैमरा सेटअप मिलने वाला है। मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिए हैं। अगर आप सेल्फी क्लिक करते हैं तो बता दें कि इसमें आपको 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन से आपको डेली रूटीन लाइफ में हाई स्पीड परफॉर्मेंस देखने को मिलने वाली है। आइए आपको मोटोरोला के इस स्मार्टफोन के लेटेस्ट ऑफर्स के बारे में बताते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion को सस्ते में खरीदें

Motorola Edge 60 Fusion को फ्लिपकार्ट में इस समय 25,999 रुपये की कीमत पर लिस्ट है। कंपनी अपने ग्राहकों को इस स्मार्टफोन पर 11% का धमाकेदार ऑफर दे रही है। इस ऑफर के साथ आप इस फोन को सिर्फ 22,999 रुपये में खरीद सकते हैं। अगर आप इस फोन को  Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदते हैं तो आपको 5% का कैशबैक मिलेगा। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। 

आपको बता दें कि Motorola Edge 60 Fusion की खरीदारी पर आप अपने पुराने स्मार्टफोन को 21,150 रुपये तक में एक्सचेंज कर सकते हैं। अगर आपको  इस ऑफर की 10 हजार रुपये वैल्यू भी मिल जाती है तो आप Motorola Edge 60 Fusion को सिर्फ 13 हजार रुपये में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी। 

Motorola Edge 60 Fusion के स्पेसिफिकेशन्स

  1. Motorola Edge 60 Fusion को कंपनी ने इसी साल अप्रैल के महीने में लॉन्च किया है। 
  2. इस स्मार्टफोन में इको लेदर बैक पैनल डिजाइन मिलता है जो कि इसे स्टाइलिश लुक देता है। 
  3. इस स्मार्टफोन में आपको IP68 और IP69 दोनों की ही रेटिंग मिलती है। 
  4. Motorola Edge 60 Fusion में 6.67 इंच का P-OLED पैनल दिया गया है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  5. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर रन करता है। 
  6. इस स्मार्टफोन में 12GB की रैम और 512GB तक की स्टोरेज मिलती है। 
  7. परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। 
  8. स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 5500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।

यह भी पढ़ें- iPhone 14 256GB में हुआ बड़ा Price Drop, एंड्रॉयड की कीमत में बिक रहा Apple का फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक