1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola G85 की कीमत फिर हुई कम, हजारों रुपये सस्ता मिल रहा 12GB रैम वाला 5G फोन

Motorola G85 की कीमत फिर हुई कम, हजारों रुपये सस्ता मिल रहा 12GB रैम वाला 5G फोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 12, 2025 12:38 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 12:39 pm IST

Motorola G85 5G फोन की कीमत में एक बार फिर से भारी कटौती की गई है। मोटोरोला का यह फोन Flipkart पर शुरू हुआ GOAT सेल में हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है।

Motorola G85- India TV Hindi
मोटोरोला जी85 की कीमत धड़ाम Image Source : MOTOROLA INDIA

Flipkart पर शुरू हुई नई GOAT Sale में मोटोरोला का 12GB रैम वाला 5G फोन सस्ते में मिल रहा है। कंपनी ने फोन की कीमत में भारी कटौती की है। यह फोन अब 15,000 रुपये की प्राइस रेंज में मिलेगा। मोटोरोला का यह फोन वीगन लेदर बैक, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स की वजह से यूजर्स के बीच लोकप्रिय है। कंपनी ने इसे पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। इसमें 256GB स्टोरेज, 5000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Motorola G85 5G में बड़ा प्राइस कट

मोटोरोला का यह फोन 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर इस फोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। इस फोन की MRP 20,999 रुपये से शुरू होती है। इसके अलावा फोन की खरीद पर 5% का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। मोटोरोला का यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसे चार कलर ऑप्शन कोबाल्ट ब्लू, ओलिव ग्रीन, अर्बन ग्रे और वीवा मैजेंटा में खरीदा जा सकता है।

Motorola G85 5G के फीचर्स

मोटोरोला के इस बजट फोन में 6.67 इंच के 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz हाई रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। साथ ही, इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलता है।

Moto G85 5G में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ 12GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। फोन के बैक में प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन मिलता है। यही नहीं, यह फोन स्वाइप-टू-शेयर समेत कई AI फीचर्स से लैस है।

इस फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन में IP52 रेटिंग दी गई है। इसके अलावा डुअल स्टीरियो स्पीकर समेत कई और तगड़े फीचर्स भी मिलते हैं। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इस फोन में 50MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

एलन मस्क का तोहफा, भारत में X का सब्सक्रिप्शन हुआ सस्ता, आधी हुई कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक