1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola Signature की सेल शुरू, वेलकम ऑफर में मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट

Motorola Signature की सेल शुरू, वेलकम ऑफर में मिल रहा हजारों रुपये का डिस्काउंट

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jan 30, 2026 12:49 pm IST,  Updated : Jan 30, 2026 12:50 pm IST

Motorola Signature आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध है। यह प्रीमियम फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी फोन की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट और वेलकम ऑफर दे रही है।

Motorola signature sale, motorola- India TV Hindi
मोटोरोला सिग्नेचर की सेल भारत में शुरू Image Source : MOTOROLA INDIA

Motorola के पिछले दिनों लॉन्च हुए Signature फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है। मोटोरोला का यह प्रीमियम फोन पिछले सप्ताह लॉन्च हुआ था। इस फोन में 16GB रैम, 5200mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर दिए गए हैं। फोन की पहली सेल में कंपनी वेलकम ऑफर दे रही है, जिसमें फोन की खरीद पर हजारों रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, कई और बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं।

Motorola Signature पर ऑफर

मोटोरोला का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB, 16GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है। कंपनी फोन की खरीद पर 5,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट ऑफर कर रही है। साथ ही, इसकी खरीद पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। कुछ मॉडल पर 7,500 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

  • 12GB RAM + 256GB - 59,999 रुपये
  • 16GB RAM + 512GB - 64,999 रुपये
  • 16GB RAM + 1TB - 69,999 रुपये

इस फोन की खरीद पर मिलने वाले वेलकम ऑफर की बात करें तो कंपनी फोन के साथ 6,000 रुपये वाला Perplexity Pro का 6 महीने वाला सब्सक्रिप्शन ऑफर कर रही है। इस फोन के साथ वेलकम ऑफर 31 मार्च 2026 तक ही वैलिड है। यह ऑफर केवल पहले सिग्नेचर क्लब मेंबर्स को ही मिलेगा।

Motorola Signature के फीचर्स

  1. डिस्प्ले - इस फोन में 6.8 इंच का एक्स्ट्रीम AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ सुपर HD रेजलूशन, डॉल्वी विजन, HDR10+, 165Hz रिफ्रेश रेट और 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलेगा।
  2. प्रोसेसर- Motorola Signature में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 16GB रैम और 1TB स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा।
  3. बैटरी - इसमें 5200mAh की सिलिकन-कॉर्बन बैटरी मिलती है। इसमें 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिलता है।
  4. कैमरा - इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 50MP का मेन OIS कैमरा मिलता है। इसेक साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का पेरीस्कोप कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का कैमरा मिलता है।
  5. OS -  यह फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी फोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा करती है।
  6. अन्य फीचर्स - इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल 5G सिम कार्ड, ब्लूटूथ 6, NFC, WiFi जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस मिड बजट फोन को पेनाटोन मार्टिनी ओलिव और पेनाटोन कार्बन कलर में खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें - बिना बताए यूजर के अकाउंट से हो रहा था Scam, सरकार का बड़ा एक्शन, बैन हो गया गेमिंग ऐप का Misuse

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक