Tuesday, February 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. मोटोरोला का ये फोन 8000 रुपये सस्ता खरीदने का मौका, पानी में डूबने पर भी नहीं होता खराब

मोटोरोला का ये फोन 8000 रुपये सस्ता खरीदने का मौका, पानी में डूबने पर भी नहीं होता खराब

ऐसा फोन जो पानी में डूबने पर भी खराब ना होता हो और मोटोरोला जैसे अच्छे ब्रांड के साथ आ रहा हो तो खरीदने के लिए ज्यादा सोचना नहीं चाहिए और अगर इस पर 8000 रुपये की छूट मिल रही हो तो सोने पर सुहागा वाली बात है।

Written By: Meenakshi Prakash @meenakshiprakas
Published : Feb 03, 2026 06:34 pm IST, Updated : Feb 03, 2026 06:34 pm IST
Motorola Edge 40 Neo- India TV Hindi
Image Source : MOTOROLA मोटोरोला एज 40 नियो

Motorola Phone Offer: आजकल सर्दी के दिनों में देश के कुछ हिस्सों में बरसात हो रही है और इसके असर से ठंड भी बढ़ी है। ऐसे में अगर अपने फोन की पानी में भीगने से सुरक्षित रखने की चिंता है तो आपको ऐसा फोन सस्ते में मिल रहा है जो पानी में डूबने पर भी खराब नहीं होगा। Motorola Edge 40 Neo ये फोन वॉटर रेसिस्टेंस है और इसे IP68 रेटिंग मिली है जो कि इसे पानी में डूबने पर आधा घंटे तक बचाव कर सकती है। मोटोरोला के इस फोन को आप अमेजन से काफी अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं और इस फोन पर आपको पूरे 8000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। 

जानिए कैसे उठा सकते हैं 8000 रुपये का फायदा

इस फोन की लॉन्च कीमत 27,999 रुपये है और इस समय अमेजन पर ये 19,990 रुपये का मिल रहा है तो इस पर सीधा 8009 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप इसे एक्सचेंज के जरिए खरीदने की सोच रहे हैं तो इस फोन पर आपको 18,900 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है, हालांकि ये आपके फोन की कंडीशन और उसके मॉडल पर काफी हद तक निर्भर करता है।

Motorola Edge 40 Neo के स्पेसिफिकेशंस 

Motorola Edge 40 Neo में स्मार्टफोन यूजर्स को तगड़े और दमदार फीचर्स मिलते हैं। इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच की डिस्प्ले मिल रही है और डिस्प्ले एमोलेड पैनल और 144Hz रिफ्रेश के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी जिससे आप इसे सन लाइट में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकेंगे। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर मिलेगा। 

Motorola Edge 40 Neo नियो को कंपनी ने MediaTek Dimensity 7030 का सपोर्ट दिया है। Motorola Edge 40 Neo को आप तीन कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 40 Neo को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया था।। कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें रियर पैनल में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा जबिक सेकंडरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है जो कि 68W की फास्ट चार्जिंग से चार्ज होता है। मोटोरोला ने इसमें कनेक्टिविटी के भरपूर ऑप्शन दिए हैं। इसमें 4G और 5G की कनेक्टिविटी मिलेगी और साथ ही इसमें ब्लूटूथ 5.0, USB Type C पोर्ट, NFC का भी फीचर दिया गया है।  

ये भी पढ़ें 

सैमसंग गैलेक्सी S25+ फोन पर 28,000 रुपये की बंपर छूट, यहां खरीदने से कर पाएंगे धमाकेदार सेविंग

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement