1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Motorola करने जा रहा है बड़ा धमाका, 4 साल की वारंटी वाला पहला स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा

Motorola करने जा रहा है बड़ा धमाका, 4 साल की वारंटी वाला पहला स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होगा

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 22, 2024 03:49 pm IST,  Updated : Jun 22, 2024 03:49 pm IST

मोटोराला जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में कुछ नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। मोटो की लिस्ट में एक ऐसा स्मार्टफोन भी होगा जिसमें आपको पहली बार 4 साल की वारंटी दी जाएगी। सिर्फ वारंटी ही नहीं बल्कि ग्राहकों को इसमें दमदार फीचर्स भी मिलेंगे।

Motorola, Motorola Smartphones, Motorola Latest Launch, Motorola Upcoming Smartphones, Razr 50- India TV Hindi
मोटोरोला लॉन्च करने जा रहा है दमदार स्मार्टफोन। Image Source : फाइल फोटो

दिग्गज स्मार्टफोन मेकर कंपनी मोटोरोला तेजी के साथ बाजार में वापसी करने में लगी हुई है। पिछले कुछ समय में कंपनी ने कई सारे स्मार्टफोन्स को बाजार में पेश किया है। इसमें बजट से लेकर फ्लैगशिप तक के फोन्स शामिल हैं। अगर आपको मोटोरोला के स्मार्टफोन्स पसंद हैं और नया फोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला जल्द ही बाजार में कुछ नए स्मार्टफोन्स लेकर आ रहा है। 

रिपोर्ट्स की मानें तो मोटोरोला जल्द ही Razr 50, Razr 50 Ultra और  Moto S50 Neo लॉन्च कर सकता है। इस लिस्ट में शामिल Moto S50 Neo बेहद खास होने वाला है। ये सभी स्मार्टफोन चीन के मार्केट में 25 जून को पेश किए जा सकते हैं। 

आपको बता दें कि अब स्मार्टफोन कंपनियां फोन्स पर वारंटी नहीं ऑफर करती लेकिन, अब मोटोरोला वारंटी वाला स्मार्टफोन पेश करने जा रहा है। मोटोरोला की तरफ से एक पोस्ट शेयर किया गया जिसमें यह कंफर्म किया गया कि ग्राहकों को Moto S50 Neo में 4 साल की वारंटी मिलेगी। इस स्मार्टफोन में यूजर्स को दमदार फीचर्स भी मिलेंगे। 

4 साल की वारंटी वाला पहला फोन

अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए Moto S50 Neo  की तरफ जाना बेहतर डील साबित हो सकती है। कंपनी के मुताबिक यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें ग्राहकों को 4 साल की वारंटी मिलेगी। आपको बता दें कि इसमें 1 साल की प्राइमरी वारंटी अगर फोन में कुछ खराब हो जाता है तो उसे कवर किया जाएगा जबकि 3 साल की आपको एक्सीडेंटल वारटी मिलेगी। 

आपको बता दें कि मोटोरोला से पहले शाओमी, वनप्लस और लेनोवो जैसे कुछ ब्रैंड अपने स्मार्टफोन में 2 साल तक की वारंटी ग्राहकों को दे चुके हैं। Miezu 20 और Miezu 21 सीरीज में ग्राहकों को 3 साल की वारंटी दी जाती रही है। ऐसे में Moto S50 Neo मार्केट का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें ग्राहकों को 4 साल की लंबी वारंटी मिलती है। 

Moto S50 Neo के संभावित फीचर्स

  1. Moto S50 Neo में ग्राहकों को कंपनी 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है। 
  2. इसके डिस्प्ले में यूजर्स को FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। 
  3. इस स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 4 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। 
  4. आउट ऑफ द बॉक्स इस स्मार्टफोन में ग्राहकों एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिल सकता है। 
  5. फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 
  6. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 
  7. Moto S50 Neo को पॉवर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 30W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 15 मिनट..और घर पहुंच जाएगा सामान, Flipkart ला रहा है नई धांसू सर्विस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक