Qulacomm ने अपना सबसे तेज चिपसेट लॉन्च कर दिया है। चिप निर्माता कंपनी ने इस साल दो फ्लैगशिप चिपसेट पेश किए हैं। इनमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 और 8 Elite Extreme Gen 6 शामिल हैं। इन चिपसेट की खास बात ये है कि इनमें AI टूल को फुल कैपेबिलिटीज के साथ यूज किया जा सकता है। इनकी टॉप क्लॉक स्पीड 5.0 GHz तक की है।
कई फ्लैगशिप फोन में होगा यूज
चिपमेकर कंपनी के ये फ्लैगशिप चिपसेट इस साल और अगले साल लॉन्च होने वाले कई फ्लैगशिप फोन में देखे जा सकते हैं। Motorola, Samsung, OnePlus, iQOO, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है। मोटोरोला ने तो अपकमिंग Motorola Signature 27 स्मार्टफोन के लिए Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट को कंफर्म कर दिया है। वहीं, iQOO 16 और OnePlus 16 में भी यही फ्लैगशिप चिपसेट यूज किया जा सकता है।
Qualcomm ने इस साल प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के लिए Elite Extreme Gen 6 चिपसेट लॉन्च किया है। इस चिपसेट को Samsung Galaxy S27 Ultra में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस चिप में एजेंटिक एआई, गेमिंग और ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 5.0 GHz तक की क्लॉक स्पीड मिल सकती है। इसमें नया हेक्सागन NPU मिलेगा, जो बेहतर तरीके से AI कमांड को प्रोसेस कर सकता है। इस चिपसेट का मुकाबला Apple की हाल में लॉन्च हुई iPhone 18 Pro सीरीज में इस्तेमाल किए गए A20 Pro Bionic चिपसेट और MediaTek Dimensity 9600 Pro से होगा।
Qualcomm Snapdragon Elite Extreme Gen 6
इस साल लॉन्च हुआ Qualcomm Snapdragon Elite Extreme Gen 6 चिपसेट कंपनी का अब तक लॉन्च हुआ सबसे तेज मोबाइल चिपसेट है। इसमें एड्रिनो न्यूरल फ्यूजन इस्तेमाल किया गया है, जो AI के इस्तेमाल, फ्रेम जेनरेशन और इमेज क्वालिटी अपस्केल करने में मदद करता है। नए लॉन्च हुए दोनों चिपसेट एडवांस गेमिंग परफॉर्मेंस और मल्टी-टास्किंग के लिए डिजाइन किया गया है।
यह चिपसेट दो प्राइम कोर और 6 परफॉर्मेंस कोर पर काम करता है। इसके प्राइम कोर 5.0 GHz तक की स्पीड जेनरेट कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 2+3+3 सीपीयू लेआउट दिया गया है। इसके तीन एफिशिएंसी कोर 3.74GHz तक की स्पीड जेनरेट करते हैं। कंपनी ने इस साल लॉन्च किए चिपसेट के हार्डवेयर में AI के लिए बदलाव किया गया है। इसमें डुअल माइक्रो NPU दिया गया है।
यह भी पढ़ें - Vu ने भारत में लॉन्च किया 100 इंच वाला QLED स्मार्ट टीवी, घर बन जाएगा सिनेमा हॉल