ईरान, अमेरिका के बीच चल रहे जंग के बीच इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कॉफी शॉप पर नजर आते हैं। इस वीडियो को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क के AI चैटबॉट ने इजराइली पीएम के इस वीडियो को '100% Deepfake' बताया है। Grok के इस रिप्लाई को लेकर अब किसी भी वीडियो के डीपफेक होने और उसके AI वेरिफिकेशन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जिस तरह से टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने कंटेंट असली है या नकली, इसकी पहचान मुश्किल हो गई है।
क्या है मामला?
पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के बीच इजराइली पीएम के मारे जाने की एक खबर सामने आई थी, जिसके बाद बेंजमिन नेतन्याहू ने अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक कॉफी शॉप पर नजर आ रहे हैं। वीडियो में नेतन्याहू को कैमरे पर 'मुझे कॉफी काफी पसंद है, आप जानते हैं क्या? मैं अपने लोगों के लिए पागल हूं' बोलते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में इजराइली पीएम के हाव-भाव देखे जा सकते हैं, ताकि लोगों को ये न लगे कि यह एक AI जेनरेटेड वीडियो है। इसमें एक बार नेतन्याहू अपने हाथों की पांचों उंगलियां भी दिखा रहे हैं।
इस वीडियो के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किए जाने के बाद यूजर ने पूछा कि क्या यह AI जेनरेटेड वीडियो है? इसपर एलन मस्क के AI चैटबॉट Grok ने रिप्लाई में '100% Deepfake' लिखा। Grok ने अपने रिस्पॉन्स में ये भी लिखा है कि यह डीपफेक है, बेंजामिन नेतन्याहू इस तरह केजुअली कॉफी शॉप में नहीं हो सकते हैं। ऐसा कोई वास्तविक इवेंट मौजूद नहीं है।

AI वेरिफिकेशन की नई जंग
इसके बाद से इजराइली पीएम के इस वीडियो को लेकर सवाल उठने लगे। साथ ही, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के AI वेरिफिकेशन को लेकर भी सवाल उठते हैं। क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के पास ऐसा कोई एडवांस टूल नहीं है, जो एआई जेनरेटेड वीडियो की सही से जांच कर सकता है? यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए AI जेनरेटेड कंटेंट के सत्यापन के लिए आने वाले समय में बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। ऐसे में आम यूजर्स को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले कंटेंट की पहचान करने में काफी मुश्किल होने वाली है।
न्यूज एजेंसी रायटर्स ने बाद में कंफर्म किया कि रिकॉर्डिंग्स और फोटो की जांच करने पर पता चला कि इजराइली पीएम नेतन्याहू ने उस दिन कॉफी शॉप में विजिट किया था। ऐसे में यह इजराइली पीएम द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो पूरी तरह से असली है।
यह भी पढ़ें - Xiaomi 17, Xiaomi 17 Ultra की सेल शुरू, 200MP कैमरे वाले फोन पर तगड़ा ऑफर