1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Netflix ने US में महंगे किए अपने सभी प्लान, क्या भारत में भी बढ़ेगी कीमत?

Netflix ने US में महंगे किए अपने सभी प्लान, क्या भारत में भी बढ़ेगी कीमत?

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Mar 27, 2026 03:53 pm IST,  Updated : Mar 27, 2026 03:53 pm IST

Netflix ने अमेरिका-कनाडा रीजन में अपने सभी प्लान महंगे कर दिए हैं। यूजर्स को OTT प्लेटफॉर्म के एक्सेस से लिए अब पहले के मुकाबले 2 डॉलर यानी लगभग 180 रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

Netflix- India TV Hindi
नेटफ्लिक्स Image Source : FREEPIK

लीडिंग OTT प्लेटफॉर्म Netflix ने अमेरिका में अपने सभी प्लान महंगे कर दिए हैं। साथ ही, नेटफ्लिक्स में नए प्रोग्रामिंग फॉर्मेट्स भी जोड़े जा रहे हैं। कंपनी अब मूवीज, शोज के साथ-साथ वीडियो पॉडकास्ट भी पुश करने जा रही है। यही नहीं, कुछ लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स को भी Netflix पर स्ट्रीम किया जाएगा।

सभी प्लान हुए महंगे

अमेरिकी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने ऐड-सपोर्टेड प्लान की कीमत में 1 डॉलर यानी करीब 90 रुपये का इजाफा किया है। पहले यह मंथली प्लान 7.99 डॉलर यानी (करीब 720 रुपये) में आता था, जिसकी कीमत अब 8.99 डॉलर यानी (करीब 810 रुपये) हो गई है। वहीं, Netflix का स्टैंडर्ड 17.99 डॉलर (लगभग 1,620 रुपये) वाला मंथली प्लान अब 19.99 डॉलर (लगभग 1,800 रुपये) का हो गया है।

प्रीमियम प्लान की बात करें तो नेटफ्लिक्स यूजर्स को अब इसके लिए 26.99 डॉलर (लगभग 2,430 रुपये) देने होंगे। पहले यह प्लान 24.99 डॉलर (लगभग 2,090 रुपये) में आता था। इसके अलावा एक प्लान में एक्स्ट्रा मेंबर जोड़ने की प्राइस को भी 2 डॉलर (लगभग 180 रुपये) बढ़ाया गया है। अब यूजर्स को किसी प्लान में एक्स्ट्रा मेंबर जोड़ने के लिए हर महीने 7.99 (लगभग 720 रुपये) डॉलर की बजाय 9.99 डॉलर (लगभग 900 रुपये) देना पड़ेगा।

क्या भारत में महंगे होंगे प्लान?

नेटफ्लिक्स की तरफ से इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, कंपनी ने पहले भी अमेरिका में प्राइस बढ़ाने के बाद भारत या अन्य रीजन में भी प्लान रिवाइज किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नेटफ्लिक्स भारत में भी प्राइस रिवाइज कर सकता है। हालांकि, यहां कंपनी को JioHotstar और Amazon Prime Video से कड़ी चुनौती मिल रही है। भारत में OTT का बड़ा मार्केट में SonyLIV, Zee5 जैसे प्लेयर्स भी भारतीय स्ट्रीमिंग मार्केट पर अच्छी पकड़ रखते हैं।

Amazon ने भी पिछले साल Prime Video के सब्सक्रिप्शन को रिवाइज किया है। अमेजन प्राइम के ऐड फ्री सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर्स को हर महीने 129 या सालाना 699 रुपये अलग से खर्च करने पड़ेंगे। कंपनी का मंथली प्लान 299 रुपये से शुरू है। ऐड फ्री के लिए यूजर्स को हर महीने 428 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। वहीं, 1,499 रुपये वाला एनुअल प्लान बिना ऐड के 2,198 रुपये में आता है।

Netflix के पास अमेरिका में 325 मिलियन यानी 3.25 करोड़ यूजर्स हैं। कंपनी ने 2023 में अपना सबसे सस्ता ऐड-फ्री बेसिक प्लान बंद कर दिया था। प्लान महंगा होने पर कंपनी का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर साल-दर-साल 6% बढ़ जाएगा। अमेरिका के बाद क्या OTT प्लेटफॉर्म भारत या अन्य रीजन में भी अपने प्लान महंगा करेगा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक