1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing CMF Phone 2 Pro की First Sale, 50MP कैमरा, 256GB स्टोरेज वाले फोन पर ऑफर की बारिश

Nothing CMF Phone 2 Pro की First Sale, 50MP कैमरा, 256GB स्टोरेज वाले फोन पर ऑफर की बारिश

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : May 05, 2025 12:42 pm IST,  Updated : May 05, 2025 12:42 pm IST

Nothing CMF Phone 2 Pro First Sale: नथिंग से सब ब्रांड CMF के हाल में लॉन्च हुए बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro की पहली सेल आज यानी 5 मई को आयोजित की जा रही है। इस सेल में फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है।

Nothing CMF Phone 2 Pro- India TV Hindi
नथिंग CMF फोन 2 प्रो Image Source : नथिंग

Nothing CMF Phone 2 Pro की पहली सेल आज यानी 5 मई को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर शुरू हो गई है। पहली सेल में यह फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है। नथिंग के सब ब्रांड ने इस बजट फोन को पिछले सप्ताह भारत समेत ग्लोबल मार्केट में उतारा है। इस फोन में 50MP कैमरा, 256GB स्टोरेज, 5000mAh की दमदार बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। नथिंग ने इस साल लॉन्च हुए CMF Phone 2 Pro के मॉडल में बड़ा अपग्रेड किया है

First Sale में ऑफर

CMF Phone 2 Pro भारत में दो स्टोरेज ऑप्शन- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 18,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 20,999 रुपये में आता है। इस फोन को ब्लैक, लाइट ग्रीन, ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। पहली सेल में फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। इस तरह से पहली सेल में फोन को 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर लाया जा सकता है।

Nothing CMF Phone 2 Pro कीमत
8GB RAM + 128GB 18,999 रुपये
12GB RAM + 256GB 20,999 रुपये

CMF Phone 2 Pro के फीचर्स

यह बजट फ्रेंडली फोन 6.77 इंच के FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले में 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR10+ का सपोर्ट मिलेगा। फोन के डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए पांडा ग्लास दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 Pro प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन की रैम और स्टोरेज को एक्सपेंड किया जा सकता है।

इस फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके पिछले मॉडल में कंपनी ने डुअल कैमरा दिया था। इसमें 50MP का मेन और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल 5G सिम कार्ड, Wi-Fi6, Bluetooth 5.3, USB Type C, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन 5,000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। यह Android 15 पर बेस्ड Nothing OS 3 पर काम करता है।

यह भी पढ़ें -

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक