स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग हो और डिस्काउंट ऑफर आ जाए तो इससे बड़ी खुशखबरी नहीं हो सकती है। डिस्काउंट ऑफर की खुशी और दोगुनी हो जाती है अगर यह फेवरेट स्मार्टफोन पर मिल रहा हो। अगर आप एक नया फोन खरीदने जा रहे हैं तो बता दें कि इस समय स्टाइलिश डिजाइन वाला Nothing Phone 2 बेहद सस्ता हो गया है। इस स्मार्टफोन पर इस समय ग्राहकों को तगड़ा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। अभी खरीदारी करके आप अपने हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।
ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट न्यू ईयर के मौके पर कई सारे स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। कंपनी ने नथिंग के पॉपुलर स्मार्टफोन Nothing Phone 2 में बड़ा प्राइस कट किया है जिसके बाद यह अब तक के सबसे सस्ते दाम पर उपलब्ध है। आइए आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले लेटेस्ट डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल से बताते हैं।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट में Nothing Phone 2 इस समय 54,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। यह कीमत इसके 256GB वेरिएंट की है। 2024 के खत्म होने और 2025 आने के मौके पर कंपनी ने इस पर तगड़ा डिस्काउंट ऑफर पेश किया है। फ्लिपकार्ट ने इस फोन की कीमत में 30% की बड़ी कटौती की है। 30% के प्राइस कट के साथ आप इसे सिर्फ 37,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।
फ्लिपकार्ट में डायरेक्ट डिस्काउंट ऑफर के साथ साथ आप दूसरे कई सारे ऑफर्स का भी फायदा ले सकते हैं। अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से खरीदारी करते हैं तो आपको 5% का इंस्टेंट कैशबैक ऑफर मिल जाएगा। इसके अलावा वन कार्ड से पेमेंट करने पर आपको 500 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रहा है। आप अपने पुराने फोन को 23000 रुपये से ज्यादा कीमत में एक्सचेंज कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपको एक्सचेंज वैल्यू कितनी मिलेगी यह आपके फोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
संपादक की पसंद