1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. iPhone को टक्कर देने जुलाई में आ रहा है Nothing Phone (2), इस दिन होगा लॉन्च

iPhone को टक्कर देने जुलाई में आ रहा है Nothing Phone (2), इस दिन होगा लॉन्च

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 15, 2023 09:04 am IST,  Updated : Jun 15, 2023 09:04 am IST

Nothing Phone (2) बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन भी Nothing Phone 1 की तरह ही ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ लॉन्च होगा। Nothing Phone 2 को भारत में ही मैन्यूफैक्चर किया जाएगा इसलिए यह भातीय यूजर्स को कुछ सस्ते दाम में मिल सकता है।

 Nothing Phone 2, Nothing Phone 2 price in india, Nothing Phone 2 launch date, Nothing Phone 2 specs- India TV Hindi
नथिंग फोन 2 को यूजर्स ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। Image Source : फाइल फोटो

Nothing phone (2) Launch Date in India: Nothing Phone (1) दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन था जो ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ लॉन्च हुआ था। इस स्मार्टफोन को लोगों ने काफी पसंद दिया। अब ग्राहक बेसब्री से Nothing Phone (2) का इंतजार कर रहे हैं। कंपनी अपना दूसरा ट्रांसपेरेंट स्मार्टफोन Nothing Phone (2) को अगले महीने जुलाई में लॉन्च करने वाली है। माना जा रहा है कि यह मार्केट में सीधे  iPhone और वनप्लस जैसे ब्रांड को टक्कर देगा। 

नथिंग Nothing Phone (2) को 11 जुलाई को लॉन्च करेगी। अगर आप इसे खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो इसे 11 जुलाई से फ्लिपकार्ट से खरीद सकेंगे। नथिंग फोन 2 में यूजर्स को इस बार कई बड़े अपडेट्स देखने को मिलेगा। कंपनी ने प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी जैसे सेक्शन में कई बदलाव किए हैं जिससे बेहतर परफॉर्मेंस मिलने वाली है। 

Nothing Phone (2) स्पेसिफिकेशन

  1. Nothing Phone 2 में 6.7 इंच की ओएलएड डिस्प्ले मिलने वाली है।
  2. डिस्प्ले पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। 
  3. इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिया जाएगा।
  4. Nothing Phone 2 में Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर मिलेगा।
  5. 4700 एमएएच की बैटरी मिलेगी। इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट होगा। 

Nothing Phone 2 इंडिया लॉन्च डेट

कंपनी ग्लोबल लॉन्च के साथ ही भारत में भी Nothing Phone (2) को 11 जुलाई को ही लॉन्च करेगी। आप इस स्मार्टफोन को फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। बता दें कि Nothing Phone (2) के लॉन्चिंग इवेंट को आप चैनल के ऑफिशियल चैनल पर 11 जुलाई 2023 को शाम 8 बजे से देख सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय यूजर्स को Nothing Phone 2 सस्ता मिल सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यह स्मार्टफोन भारत में ही मैन्यूफैक्चर होगा। 

यह भी पढ़ें- इस तरह के AC में बेहद कम आता है बिजली का बिल, 24 घंटे चलाने पर भी नहीं होगी टेंशन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक