1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 3a Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 50MP के 3 कैमरे वाला फोन हुआ हजारों रुपये सस्ता

Nothing Phone 3a Pro की औंधे मुंह गिरी कीमत, 50MP के 3 कैमरे वाला फोन हुआ हजारों रुपये सस्ता

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Aug 18, 2025 12:47 pm IST,  Updated : Aug 18, 2025 12:47 pm IST

Nothing Phone 3a Pro 5G में बड़ा प्राइस कट किया गया है। नथिंग का यह फोन 5000 रुपये तक सस्ता हो गया है। हाल ही में लॉन्च हुए इस फोन में 50MP के तीन कैमरे और दमदार फीचर्स दिए गए हैं।

Nothing Phone 3a pro- India TV Hindi
नथिंग फोन 3ए प्रो Image Source : INDIA TV

Nothing Phone 3a Pro की कीमत में कटौती की गई है। इस साल लॉन्च हुए नथिंग के इस मिड बजट फोन का प्राइस 5,000 रुपये तक कम हो गया है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर आज यानी 18 अगस्त से शुरू हुए सुपर वैल्यू वीक सेल में नथिंग का यह फोन काफी सस्ते में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 50MP वाले तीन कैमरे दिए गए हैं।

Nothing Phone 3a Pro हुआ सस्ता

नथिंग का यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 256GB में आता है। फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। इस फोन की शुरुआती कीमत 32,999 रुपये है, जिसमें 3,000 रुपये का प्राइस कट किया गया है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स क्रमशः 31,999 रुपये और 33,999 रुपये में मिलेंगे।

Nothing Phone 3a Pro के फीचर्स

इस फोन में 6.7 इंच का फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। प्रोटेक्शन के लिए इसमें पांडा ग्लास मिलेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह Android 15 पर बेस्ड Nothing OS पर काम करता है।

Nothing Phone 3a Pro फीचर्स
डिस्प्ले 6.7 इंच, AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
स्टोरेज 12GB + 256GB
बैटरी 5000mAh, 50W
कैमरा 50MP + 8MP + 50MP, 50MP
OS Android 15, Nothing OS

इस स्मार्टफोन में 5000mAh की दमदार बैटरी दी गई है। इसमें 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.4, डुअल बैंड वाई-फाई, GPS, NFC जैसे फीचर्स मिलते हैं। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें  50MP का मेन, 8MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें -

कुछ महीने में ही 'फुस्स' हुआ चीन का DeepSeek AI, चिप की कमी ने खोल दी पोल-पट्टी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक