1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro के फीचर्स, कीमत और कई जानकारियां हुई लीक

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro के फीचर्स, कीमत और कई जानकारियां हुई लीक

 Published : Dec 12, 2025 12:25 pm IST,  Updated : Dec 12, 2025 12:25 pm IST

Nothing Phone 4a सीरीज की डिटेल्स सामने आई है। इस सीरीज में कंपनी अगले साल Phone 4a और Phone 4a Pro लॉन्च करने जा रही है। ये दोनों फोन बड़ी बैटरी, अपग्रेडेड कैमरा और ज्यादा स्टोरेज के साथ आ सकते हैं।

Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a pro- India TV Hindi
नथिंग फोन 4ए सीरीज Image Source : INDIA TV

Nothing ने हाल ही में भारतीय बाजार में Phone (3a) Community Edition लॉन्च किया है। कंपनी ने साल की शुरुआत में इस सीरीज में दो फोन Phone (3a) और Phone (3a) Pro पेश किया था। अब कंपनी जल्द ही इसके अगले मॉडल को लॉन्च करने वाली है। नथिंग की इस अपकमिंग सीरीज में दो फोन Phone (4a) और Phone (4a) Pro पेश होने वाले हैं। इससे जुड़ी जानकारियां और कीमत सामने आई है।

Nothing Phone 4a, Phone 4a Pro की डिटेल लीक

नथिंग के इस अपकमिंग सीरीज के बारे में एक टिप्स्टर ने टेलीग्राम के जरिए जानकारी शेयर की है। नथिंग के ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 7 सीरीज वाले चिपसेट के साथ आएंगे। इसके अलावा इनमें eSIM का भी सपोर्ट दिया जा सकता है। इसके अलावा ये दोनों फोन 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट में पेश किए जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी नथिंग हेडफोन भी पेश कर सकती है।

Nothing Phone (4a) और Nothing Phone (4a) Pro को ब्लू, पिंक, व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। Phone 4a की कीमत 475 डॉलर यानी लगभग 43,000 रुपये हो सकती है। वहीं, Phone 4a Pro को 540 डॉलर यानी लगभग 49,000 रुपये में लॉन्च किया जा सकता है। ये दोनों फोन Qualcomm Snapdragon 7s सीरीज के प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

हो सकते हैं ये बड़े अपग्रेड

नथिंग के इस साल लॉन्च हुए Phone 3a सीरीज की तरह ही अपकमिंग सीरीज के बैक में भी ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। ये दोनों फोन AMOLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी के साथ पेश हो सकते हैं। Nothing Phone 3a Pro को 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलता है। यह 5000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से लैस है। अपकमिंग Phone 4a Pro के बैक में भी यही कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Nothing OS 3.5 के साथ पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें -

एंड्रॉइड फोन में आया इमरजेंसी में लाइव वीडियो भेजने वाला फीचर, टेंशन में आईफोन यूजर्स

भारत में इस साल सबसे ज्यादा गूगल हुआ ये चीनी नंबर, जानें क्या है '5201314' का मतलब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक