1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Samsung के इस नए स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, OIS कैमरा फीचर के साथ आता है डिवाइस

Samsung के इस नए स्मार्टफोन की सेल हुई शुरू, OIS कैमरा फीचर के साथ आता है डिवाइस

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 16, 2023 08:27 am IST,  Updated : Jul 16, 2023 08:27 am IST

सैमसंग के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy m34 5g की सेल शुरू हो गई है। अगर आप 20 हजार रुपये से कम बजट में एक शानदार फीचर वाला स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब आपके पास अच्छा मौका है। इसमें यूजर्स को 50 मेगापिक्सल का जबरदस्त कैमरा मिलता है।

Samsung galaxy m34 5g price in india, samsung galaxy m34 5g processor, samsung galaxy m34 5g specifi- India TV Hindi
सैमसंग के इस डिवाइस से आप ब्लर प्रूफ वीडियो और फोटो कैप्चर कर सकते हैं। Image Source : फाइल फोटो

सैमसंग की तरफ से कुछ दिन पहले एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M34 स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। सैमसंग का यह नया 5G स्मार्टफोन है। अब इस स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है। अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो इसे सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खरीद सकते हैं। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन मे नो शेक कैमरा का फीचर दिया है। 

 Samsung Galaxy M34 की कीमत

Samsung ने  Samsung Galaxy M34 को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। पहला वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है। दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का है। 6GB वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। 8GB वाला दूसरा वेरिएंट आपको 18,999 रुपये में मिलेगा। आपको बता दें कि हमने बैंक ऑफर के साथ आपको इस स्मार्टफोन की कीमत बताई है। इस स्मार्टफोन में आपको 3 कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लू, प्रिज्म सिल्वर और वॉटरफॉल ब्लू कलर मिलते हैं। 

 Samsung Galaxy M34 के स्पेसिफिकेशन्स

 Samsung Galaxy M34 में ग्राहकों को 6.5 इंच की डिस्पले दी गई है।

यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें फुल एचडी एमोलेड पैनल दिया गया है।
प्रोटेक्शन के लिए डिस्प्ले में गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। 
इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 5 साल तक का सिक्योरिटी अपडेट और 4 साल तक का ऑपरेटिंग अपडेट मिलेगा। 
इस स्मार्टफोन में कंपनी ने Exynos 1280 प्रोसेसर दिया है जोकि एक 5nm प्रोसेसर है। 
इस स्मार्टफोन में आपको 8GB तक की रैम और 128GB की स्टोरेज मिल जाती है। 
 Samsung Galaxy M34  में 6000mAh की बैटरी दी गई है जिसमें 25W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। 

 Samsung Galaxy M34  कैमरा फीचर

 Samsung Galaxy M34 में सैमसंग ने शानदार कैमरा दिया है। इसका प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल लेंस के साथ आता है। शेक फ्री वीडियो क्रिएट करने के लिए इस लेंस में OIS जैसा प्रीमियम फीचर भी दिया है। इसका दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का जिसमें अल्ट्रा वाइड लेंस दिया गया है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। 

यह भी पढ़ें- BSNL के इस प्लान ने जीत लिया सबका दिल, 90 दिन तक डेली मिलेगा 1.5 GB डेटा और भी बहुत कुछ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक