1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. पुराने फोन घर में बेकार पड़े हैं? बना सकते हैं इनको CCTV कैमरा और कर सकते है सिक्योरिटी टाइट

पुराने फोन घर में बेकार पड़े हैं? बना सकते हैं इनको CCTV कैमरा और कर सकते है सिक्योरिटी टाइट

 Published : Apr 12, 2026 03:01 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 03:01 pm IST

अपने घर में बेकार पड़े पुराने फोन को CCTV कैमरा के तौर पर इस्तेमाल में ला सकते हैं और इसके लिए ज्यादा परेशानी भी नहीं उठानी पड़ती हैं। जानें कैसे करें सेटअप-

Old Phone CCTV Camera- India TV Hindi
पुराने फोन का सीसीटीवी कैमरा Image Source : UNSPLASH

Old phone CCTV: हम में से कई लोगों के पास पुराना फोन पड़ा रहता है जिसका इस्तेमाल घरों में नहीं होता है। आप लोगों को लगता होगा कि ये फोन पुराने हो गए हैं तो इनका इस्तेमाल करने लायक नहीं रहे हैं लेकिन इन्हें यूज करने का एक आसान तरीका इसे सीसीटीवी कैमरे में बदलना है। इसके लिए आपको किसी भी कॉम्पलेक्स चीजों की जरूरत नहीं है। अगर फोन में अभी भी काम करने वाला कैमरा है और वह वाई-फाई से कनेक्ट हो सकता है तो आप इसे एक बेसिक सिक्योरिटी कैमरा के रूप में सेट कर सकते हैं। यह बिलकुल प्रॉपर सीसीटीवी सिस्टम की जगह नहीं लेगा, लेकिन यह कमरे, एंट्री गेट या यहां तक ​​कि पार्किंग एरिया पर नजर रखने के लिए ठीक काम करता है।

इसका सेटअप करने से पहले आपको क्या चाहिए

सेटअप काफी आसान है लेकिन कुछ बेसिक चीजें जरूरी जगह पर होनी चाहिए। पुराना फोन लंबे समय तक चालू रह सके इसलिए इसे चार्जर से कनेक्टेड रखना बेहतर है। कैमरा फीड देखने के लिए आपको किसी दूसरी डिवाइस की भी जरूरत होगी. यह आपका मेन फोन, टैबलेट या लैपटॉप भी हो सकता है। खासकर अगर आप घर पर नहीं होने पर सीसीटीवी कैमरा फीड की जांच करना चाहते हैं तो एक स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन होना बहुत जरूरी होता है।

ऐप्स जो इस सेटअप को आसान बना सकते हैं

ऐसे कुछ ऐप्स हैं जो इस प्रोसेस को आसान बनाते हैं। इस सेटअप के लिए आमतौर पर अल्फ्रेड कैमरा (Alfred Camera), मैनीथिंग (Manything) और ड्रॉयडकैम (DroidCam) जैसे ऐप्स का इस्तेमाल किया जाता है।

ये ऐप्स आपको एक फोन को कैमरे के तौर पर और दूसरे को व्यूअर के तौर पर इस्तेमाल करने देते हैं। एक बार जब आप दोनों फोन पर लॉग इन करते हैं तो फीड दिखना शुरू हो जाती है। कुछ ऐप्स मोशन अलर्ट या रिकॉर्डिंग जैसी अतिरिक्त फैसिलिटी भी देते हैं लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा ऐप चुनते हैं और आपका पुराना फोन कितना अच्छा है। भरोसेमंद CCTV ऐप्स से जुड़े रहना और अपने अकांट को सेफ रखना भी जरूरी है क्योंकि सब कुछ ऑनलाइन जुड़ा हुआ है।

सेटअप कैसे काम करता है

दोनों फोन पर एक ही ऐप इंस्टॉल करें।

पुराने फोन पर सिर्फ कैमरा ऑप्शन चुनें।

अपने मेन फोन पर, व्यूअर ऑप्शन चुनना होगा।

दोनों डिवाइस पर एक ही अकाउंट का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

एक बार सेटअप हो जाने पर लाइव फीड आपके मेन डिवाइस पर दिखना शुरू हो जाएगा।

इसके बाद पुराने फोन को वहां रखें जहां आप नजर रखना चाहते हैं जैसे कमरे, एंट्री गेट या पार्किंग एरिया में। ये पक्का करें कि कैमरे से साफ दिखाई दे रहा है और फोन को स्टेबल रखा जाएगा। इसे चार्जर से प्लग इन रखना बेहद जरूरी है ताकि यह स्विच ऑफ न हो।

ध्यान रखने वाली कुछ बातें

यह सेटअप काम करता है लेकिन इसकी कुछ लिमिट हैं, जैसे कि- 

कैमरे की क्वालिटी आपके पुराने फोन पर निर्भर करती है, इसलिए अगर डिवाइस बहुत पुराना है तो बहुत तेज फुटेज आना शायद मुमकिन ना हो। 

इंटरनेट कनेक्शन भी इसमें बेहद अहम होता है.अगर वाई-फाई बंद हो जाता है तो फीड भी बंद हो जाएगी। 

कुछ ऐप्स रिकॉर्डिंग भी स्टोर कर सकते हैं लेकिन एक तय लिमिट के बाद स्टोरेज भर जाती है। 

ये भी पढ़ें 

सैमसंग का फोल्डेबल फोन मिल रहा 56,600 रुपये सस्ता, ऐसी डील को लेने से चूक ना जाना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक