1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 12 5G जनवरी में होगा लॉन्च, एंड्रॉयड 14 के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

OnePlus 12 5G जनवरी में होगा लॉन्च, एंड्रॉयड 14 के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jul 21, 2023 12:28 pm IST,  Updated : Jul 21, 2023 12:28 pm IST

वनप्लस बहुत जल्द भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। कंपनी तेजी से OnePlus 12 5G पर काम कर रही है। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

OnePlus 12, oneplus 12 specs, oneplus 12 launch date, oneplus 12 price, oneplus 12 specifications- India TV Hindi
इस अपकमिंग स्मार्टफोन में ग्राहकों को टॉप नॉच फीचर्स मिलने वाले हैं। Image Source : फाइल फोटो

OnePlus Upcoming Smartphones: वनप्लस ने बेहद कम समय में भारतीय बाजार में अपने मजबूत पकड़ बनाई है। कंपनी ग्राहकों को कम दाम में शानदार लुक और प्रीमियम फीचर वाला स्मार्टफोन उपलब्ध कराती है। अब कंपनी एक नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 12 5G पर काम कर रही है। कुछ दिन पहले इसकी लीक्स सामने आईं थी। अब इस अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। 

लीक्स की मानें तो Oneplus 12 5G में किलर फीचर्स के साथ आने वाला है। टिपस्टर योगेस बरार ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया है। टिपस्टर की माने तो कंपनी इस स्मार्टफोन को दिसंबर में लॉन्च कर सकती है। वनप्लस बाद में जनवरी-फरवरी में OnePlus 12  को भारत में लॉन्च कर सकती है। 

बता दें कि OnePlus 12  से पहले वनप्लस भारत में OnePlus Foldable (OPEN)  OnePlus Nord CE 3 और OnePlus Ace 2 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। 

OnePlus 12 के फीचर्स (संभावित)

  1. इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को 6.7 इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। 
  2. डिस्प्ले एमोलेड पैनल के साथ आएगा जिसमें 120Hz  का रिफ्रेश रेट होगा। 
  3. स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 
  4. इसके रियर पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
  5. प्राइमरी कैमरा 50MP कैमरा, सेकंडरी कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा जबकि 64 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप लेंस मिल सकता है। 
  6. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड होगा जो कि  OxygenOS के साथ रन करेगा। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक