1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus के इस फोन पर 19 हजार रुपये का जबर्दस्त डिस्काउंट, अमेजन पर खरीद सकेंगे बंपर छूट के साथ

OnePlus के इस फोन पर 19 हजार रुपये का जबर्दस्त डिस्काउंट, अमेजन पर खरीद सकेंगे बंपर छूट के साथ

 Published : Feb 15, 2026 01:36 pm IST,  Updated : Feb 15, 2026 01:36 pm IST

यूं तो OnePlus के सभी फोन लोगों को पसंद आते हैं लेकिन अगर इस पर 19,000 रुपये तक की छूट मिल जाती है तो ये खरीदारी के लिए और आकर्षक बन जाता है।

वनप्लस फोन- India TV Hindi
OnePlus Phone Image Source : ONEPLUS

OnePlus Phone Offer: OnePlus के लेटेस्ट फोन OnePlus15R के आने के बाद इसके पिछले वेरिएंट्स के दाम कम हो रहे हैं। वनप्लस के जो फोन खासे ऊपरी दाम पर मिल रहे थे अब उनके दाम नीचे आते हुए दिखाए दे रहे हैं और इस कड़ी में वनप्लस 13 और वन प्लस 12 के नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। अमेजन पर वन प्लस 12 के दाम में इस समय बंपर छूट मिल रही है जिससे ये फोन काफी आकर्षक दाम पर खरीदारी के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन पर करीब-करीब 20 हजार रुपये की भारी-भरकम छूट मिल रही है और इसके जरिए ये प्रीमियम फोन मिड बजट रेंज में आपके पास खरीदारी का लिए अवेलेबल हो गया है।

19,000 रुपये सस्ता खरीदें वनप्लस का ये तगड़ा फोन

अमेजन पर इस फोन पर आप पूरे 29 फीसदी की शानदार छूट हासिल कर सकते हैं। इस फोन की एमआरपी यानी लॉन्च के समय इसे 64,999 रुपये में लाया गया था और इस समय अमेजन पर आप इसे केवल 45,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यानी इस तरह इस फोन पर आपको पूरे 19,000 रुपये की छूट हासिल हो सकती है।

वनप्लस 12 के फीचर्स

ये कीमत इस फोन के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए है और इसके ग्लेशियल व्हाइट वेरिएंट के लिए उपलब्ध है। कई तरह की छूटों के बाद अब वनप्लस 12 5G, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज है, मात्र 45,999 रुपये में उपलब्ध है, जिससे यह वर्तमान में बाजार में उपलब्ध सबसे बेहतरीन डील्स में से एक बन गया है।

वनप्लस 12 5जी फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें धांसू कैमरा और एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड OxygenOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिल रहा है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर हैं यानी इसकी 5400mAh बैटरी 100 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसके साथ ही इसमें कंपनी 50W की वायरलेस चार्जिंग का फीचर भी दे रही है। साउंड के मोर्चे पर फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी ऐटमॉस मिलेगा।

OnePlus 12 फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स

कैमरा के फ्रंट पर 50MP के प्राइमरी लेंस के साथ 64 मेगापिक्सेल का पेरीस्कोप टेलिफोटो कैमरा के साथ 48 मेगापिक्सेल का अल्ट्रवाइड एंगल कैमरा शामिल है। 32 मेगापिक्सेल का कैमरा सेल्फी के लिए काफी अच्छा है। डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है तो इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स तक का है। डिस्प्ले के प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिल रहा है। बायोमीट्रिक के लिए इसमें इन-डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

India AI Impact Summit 2026: एनवीडिया के CEO इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में नहीं लेंगे हिस्सा, बताई गई ये वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक