Friday, February 06, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 13 की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा! साथ में OnePlus 13R भी देगा दस्तक

OnePlus 13 की लॉन्च डेट का हुआ खुलासा! साथ में OnePlus 13R भी देगा दस्तक

OnePlus का स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बस कुछ दिन का और इंतजार कर लीजिए। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई सीरीज को लॉन्च कर सकती है। OnePlus 13 सीरीज की लॉन्च डेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इस सीरीज में कंपनी ने OnePlus 13 और OnePlus 13R को लॉन्च करेगी।

Written By: Gaurav Tiwari
Published : Dec 18, 2024 08:59 am IST, Updated : Dec 18, 2024 08:59 am IST
OnePlus 13 launch date leak, OnePlus 13 India launch, OnePlus 13R launch date, Oneplus, Smartphone L- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो मार्केट में आने वाली है वनप्लस की नई स्मार्टफोन सीरीज।

अगर आप वनप्लस के फैंस हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। कंपनी की अपकमिंग सीरीज OnePlus 13 की इंडिया लॉन्च डेट लीक हो चुकी है। कंपनी इस स्मार्टफोन सीरीज को अपने होम मार्केट में पहले ही पेश कर चुकी है और अब इसे भारतीय मार्केट में लॉन्च किए जाने की तैयारी की जा रही है। वनप्लस ने OnePlus 13 को चीन में अक्टूबर महीने में लॉन्च किया था। कंपनी की तरफ से हाल ही में इसके इंडिया लॉन्च को कंफर्म किया गया था।

आपको बता दें कि वनप्लस 13 को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर Coming Soon टैग के साथ लिस्ट किया है। कंपनी की तरफ से लॉन्च डेट को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन लीक्स में इसका खुलासा हो चुका है। 

X पर हुआ बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि OnePlus 13 को लेकर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर बड़ा खुलासा किया है। लीक्स की मानें तो OnePlus 13 को भारत के साथ-साथ ग्लोबल मार्केट में 7 जनवरी 2025 को लॉन्च किया जाएगा। अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने वाले हैं तो आपके लिए गुड न्यूज यह है कि OnePlus 13 के साथ भारतीय मार्केट में OnePlus 13R भी लॉन्च होगा। 

OnePlus 13 Series को लेकर एक दूसरी लीक्स में यह पता चला है कि कंपनी इस सीरीज को OnePlus Winter launch इवेंट में पेश कर सकती है। कंपनी इस सीरीज को फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है जिसमें आपको लो प्राइस में दमदार फीचर्स मिलने वाले हैं। लीक्स की मानें तो सीरीज में आपको ज्यादातर फीचर्स चीनी वेरिएंट जैसी ही मिल सकते है।

OnePlus 13 के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 13 में कंपनी 6.82 का क्वाड एचडी प्लस एलटीपीओ एमोलेड डिस्प्ले दे सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें आपको 24GB तक की रैम मिल सकती है जो कि LPDDR5X रैम हो सकती है। इसमें आपको 1TB की बड़ी स्टोरेज मिल सकती है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअपम मिलेगा। इसमें 50+50+50 मेगापिक्सल के तीन सेंसर होंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।  

यह भी पढ़ें- Google की बढ़ी टेंशन, Open AI ने ChatGPT Search का एक्सेस सभी यूजर्स के लिए किया फ्री

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक

Advertisement
Advertisement
Advertisement