OnePlus 15R Launch Event live Updates: वनप्लस साल के अपने एनिवर्सरी लॉन्च इवेंट में OnePlus 15R और OnePlus Pad Go 2 लॉन्च कर दिया है। चीनी ब्रांड का यह फोन साल की शुरुआत में आए OnePlus 13R का अपग्रेड है। फोन के कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में बड़ा अपग्रेड होने वाला है। इसके अलावा फोन के डिजाइन में भी बदलाव देखने को मिलेगा। वनप्लस का यह मिड बजट फोन लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है।


