OnePlus 15R Price Hike: OnePlus 15R की भारत में दिसंबर 2025 में लॉन्चिंग हुई थी और इसे कंपनी के लेटेस्ट परफॉर्मेंस फोक्स्ड स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया था। वनप्लस के फ्लैगशिप लाइनअप के बैनर तले आने वाले इस OnePlus 15R को कंपनी ने 50,000 रुपये की कीमत से नीचे की रेंज में भारत में उतार था। हालांकि अब कंपनी को अपनी रणनीति टाइट करने की जरूरत महूसस हो रही है क्योंकि इसके कॉम्पीटीटर आईकू ने कल ही अपना नया फोन IQOO 15R बाजार में उतार दिया है। IQOO 15R की कीमत वनप्लस 15आर के करीब ही रखी है। हालांकि एक टिपस्टर के मुताबिक आने वाले महीने की शुरुआत में ही वनप्लस 15आर की कीमतों में बढ़त देखी जाएगी और इसकी कीमतों में संशोधन किया जाएगा।
सूत्रों का हवाला देते हुए टिप्सटर अभिषेक यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए क्लेम किया है कि वनपलस 15 आर की कीमतों में बदलाव जल्द होने वाला है। इसके अलावा उन्होंने फोन की कीमतों के बारे में डिटेल में भी जानकारी दी है। इसके तहत पता चला है कि 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोर्ज वाले फोन की कीमत में बढ़ोतरी के बाद 51,999 रुपये के दाम देखे जाएंगे।
इसी बीच 12GB + 512GB रैम और स्टोरेज कॉनफिगरेशन वाले हैंडसेट के लिए ग्राहकों को आगे चलकर 56,999 रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं। इसके अलावा एक और टिप्सटर ने भी इसी तरह के कुछ दावे किए हैं लेकिन उनके दावों के मुताबिक OnePlus 15R की कीमतों में करीबन 3000 रुपये से 4000 रुपये के बीच की बढ़त देखी जा सकती है। नए दावों के मुताबिक सभी जगहों पर वनपल्स 15आर के इन दावों पर स्थिति साफ हो जाएगी और इसी दिन से इन फोन पर बढ़ी हुई कीमतें लागू हो जाएंगी। वनप्लस का ये मिड-बजट फ्लैगशिप फोन महंगा हो जाए इससे पहले ही इसे खरीदने के बारे में आप सोच सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि वनप्लस 15आर को भारत में 12GB + 256GB वेरिएंट के लिए 47,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। वहीं, 12GB + 512GB कॉफिगरेशन की कीमत 52,999 रुपये थी। ऑफर्स के तहत, ग्राहक Axis और HDFC Bank कार्ड पर छूट का लाभ उठा सकते हैं, जिससे इस मिड-फ्लैगशिप फोन की इफेक्टिव कीमत घटकर क्रमशः 44,999 रुपये और 47,999 रुपये हो जाती है।
ये भी पढ़ें
संपादक की पसंद