1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. क्या सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा वॉटरप्रूफ फोन होगा, क्या इसमें SD कार्ड यूज कर सकेंगे? जानें सवालों के जवाब

क्या सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा वॉटरप्रूफ फोन होगा, क्या इसमें SD कार्ड यूज कर सकेंगे? जानें सवालों के जवाब

 Published : Feb 25, 2026 09:58 am IST,  Updated : Feb 25, 2026 09:58 am IST

सैमसंग की नई फ्लैगशिप एस26 सीरीज से आज रात पर्दा उठा दिया जाएगा और सैमसंग गैलेक्सी अनरपैक्ड इवेंट में इनके लॉन्च होते ही सारे बड़े और खास फीचर्स आपके सामने आ जाएंगे।

Samsung Galaxy S26 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : SAMSUNG INDIA STORE
Samsung Galaxy S26 Ultra: सैमसंग अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज के साथ स्मार्टफोन की दुनिया में धमाल मचाने के लिए तैयार है। आज 25 फरवरी को सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में तीन नए स्मार्टफोन गैलेक्सी एस 26, गैलेक्सी एस 26+ और गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा से पर्दा उठने वाला है। इन तीनों फोन का सैमसंग लवर्स को बेसब्री से इंतजार है और इन फोन के फीचर्स जानने के लिए उनका इंतजार काफी समय से चल रहा है। 
 
क्या सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा वॉटरप्रूफ फोन होगा?
 
आने वाला सैमसंग गैलेक्सी S26, सैमसंग गैलेक्सी S26+ और सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा के वॉटर-रेसिस्टेंट होने की काफी संभावना है और यह IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है। इसका मतलब है कि यह धूल और पानी (लगभग 30 मिनट तक 1.5 मीटर ताजे पानी में) से सुरक्षित रहेगा। हालांकि यह पूरी तरह से वॉटरप्रूफ नहीं है, इसलिए इसे समुद्र या स्विमिंग पूल में इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। 
 
क्या हम S26 Ultra में SD कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं?
 
इस डिवाइस में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं है।
 
अब तक आई लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी S26, गैलेक्सी S26+ और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा फोन दमदार प्रोसेसर, शानदार डिस्प्ले, लेटेस्ट एंड्राइड  और अपग्रेडेड कैमरा फीचर्स के साथ आएंगे और सैमसंग की नई फ्लैगशिप सीरीज के तहत आते ही इनको हाथोंहाथ लिया जाएगा।
 
डिस्पले को लेकर क्या है अपडेट
 
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक गैलेक्सी S26 में 6.3 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है जबकि गैलेक्सी S26+ में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 6.9 इंच AMOLED डिस्पले मिल सकता है।
 
प्रोसेसर
 
प्रोसेसर की बात करें तो गैलेक्सी S26 में स्नैपड्रैगन 8 एलीट/एक्सिनोस 2600  मिलने की उम्मीद है और गैलेक्सी S26+ में स्नैपड्रैगन 8 एलीट/एक्सिनोस 2600 मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
 
मेन कैमरा
 
गैलेक्सी S26 में 50MP ट्रिपल कैमरा गैलेक्सी S26+ 50MP ट्रिपल कैमरा और गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में  200MP क्वेड कैमरा मिलने की उम्मीद है।
 
एस सीरीज का सबसे पावरफुल फोन गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा 
 
एस 26 सीरीज का सबसे पावरफुल और महंगा स्मार्टफोन गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा हो सकता है। इसे विशेषतः कैमरा और प्रो-यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, ऐसा माना जा सकता है।
 
ये भी पढ़ें 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक