Samsung Galaxy S26 Ultra: Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 आज रात 11.30 बजे से भारतीय दर्शक देख पाएंगे और इस इवेंट में जिस फोन पर सबसे ज्यादा नजर है उनमें से Samsung Galaxy S26 Ultra काफी अहम है। ये Samsung Galaxy S25 अल्ट्रा का सक्सेसर फोन हो सकता है और सैमसंग के लेटेस्ट एस सीरीज लाइनअप में बेहद खास फोन होने वाला है। सैमसंग के साल के पहले बड़े लॉन्च इवेंट से कुछ ही समय पहले अपकमिंग सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा को लेकर लोगों की उम्मीदें बदल गई हैं। जहां सैमसंग फैन्स को हार्डवेयर में बड़े अपग्रेड की उम्मीद थी, वहीं नए कैंपेन मैटिरियल से हिंट मिलता है कि सैमसंग इस साल भी बैटरी और कैमरा स्पेसिफिकेशन्स में कोई बदलाव नहीं करेगा।
कंपनी 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड 2026 इवेंट में गैलेक्सी एस26 लाइनअप को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी। हालांकि ऑनलाइन सामने आ रही शुरुआती लीक से हिंट मिल रहा है कि अल्ट्रा मॉडल में वे बड़े सुधार नहीं होंगे जिनकी कई यूजर्स को उम्मीद थी। कुछ लीक तस्वीरों में गैलेक्सी S26 और गैलेक्सी S26+ को अल्ट्रा मॉडल के साथ दिखाया गया है, जो एक जानी पहचानी डिजाइन स्टाइल के बारे में हिंट देता है। लीक से पता चलता है कि सैमसंग हार्डवेयर में बड़े बदलाव करने के बजाय सॉफ्टवेयर सुधार और परफॉर्मेंस ट्यूनिंग पर ज्यादा फोकस कर रहा है।
इसकी बैटरी कैपिसिटी के बारे में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। लीक के मुताबिक समसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा में 5000mAh की बैटरी का इस्तेमाल जारी रहेगा जो पिछले अल्ट्रा मॉडल में भी थी। फोन में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। यह फोन 60W की चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। खबरों के मुताबिक सैमसंग ने वायर्ड चार्जिंग की स्पीड में भी कोई बदलाव नहीं किया है। डिवाइस लगभग 30 मिनट में जीरो से 75 परसेंट तक चार्ज हो सकती है। मार्केटिंग मैटिरियल में 31 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का जिक्र किया गया है जो पिछले साल के आंकड़ों के जैसा ही है।
यह कदम उन खरीदारों को निराश कर सकता है जो बड़ी बैटरी की उम्मीद कर रहे थे, खासकर इसलिए क्योंकि कुछ कॉम्पीटीटर एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन अब 6000mAh से 7000mAh तक की बैटरी लेकर आ चुके हैं। कई यूजर्स को उम्मीद थी कि सैमसंग 2026 में बैटरी का साइज और चार्जिंग स्पीड दोनों बढ़ाएगा। हालांकि सैमसंग बैटरी कैपसिटी बढ़ाए बिना बेहतर रियल बैटरी बैकअप देने के लिए अपने नए प्रोसेसर के बेहतर पावर ऑप्टिमाइजेशन पर ज्यादा निर्भर हो सकता है।
ये भी पढ़ें
Samsung Galaxy Unpacked Event 2026 आज, लॉन्चिंग में क्या होगा खास और कैसे देखें लाइव-जानें सबकुछ
संपादक की पसंद