1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus लॉन्च करने वाला है 200MP कैमरा वाला तगड़ा फोन, BIS पर हुआ लिस्ट, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

OnePlus लॉन्च करने वाला है 200MP कैमरा वाला तगड़ा फोन, BIS पर हुआ लिस्ट, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 20, 2025 05:17 pm IST,  Updated : Dec 20, 2025 05:17 pm IST

OnePlus 15s भारत में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन 200MP कैमरे समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आएगा। फोन को हाल ही में BIS पर देखा गया है।

OnePlus 15s- India TV Hindi
वनप्लस 15 एक (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

OnePlus 15 और OnePlus 15r के बाद कंपनी इस सीरीज में एक और फ्लैगशिप फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस का यह फोन साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसे हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। वनप्लस का यह फोन 200MP कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। इसके फीचर्स भी OnePlus 15 की तरह दिए जा सकते हैं। यह इस साल लॉन्च हुए कंपनी के पहले कॉम्पैक्ट फोन OnePlus 13s का अपग्रेड होगा।

BIS पर हुआ लिस्ट

वनप्लस के इस फोन को जल्द चीनी बाजार में OnePlus 15T के नाम से पेश किया जा सकता है। भारत में यह फोन OnePlus 15s के नाम से पेश किया जा सकता है। इस फोन को BIS पर मॉडल नंबर CPH2793 के नाम से लिस्ट किया गया है। फोन में 200MP का कैमरा और 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो OnePlus 13s के मुकाबले बड़ा अपग्रेड है। इसके अलावा फोन के डिस्प्ले को भी अपग्रेड किया जा सकता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

हाल में एक टिप्स्टर ने फोन के फीचर्स की जानकारी शेयर की है। इस फोन में 6.32 इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिल सकता है। यह 1.5K रेजलूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन में OLED स्क्रीन दी जाएगी, जिसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इसमें OnePlus 15 की तरह ही Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है।

वनप्लस के इस अपकमिंग फोन के डिजाइन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। यह OnePlus 13s की तरह ही होगा। हालांकि, इसमें मेटल फ्रेम का यूज किया जा सकता है। इसके बैक में डुअल कैमरा मिलेगा, जिसमें 200MP का मेन और 50MP का टेलिफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसें भी 32MP का कैमरा मिल सकता है। इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो यह 7000mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट कर सकता है।

यह भी पढ़ें - 

रोबोटिक वैक्यूम क्लिनर बनाने वाली कंपनी लॉन्च करने जा रही स्मार्टफोन, मिलेगा 108MP का कैमरा

2026 में पेश होगा रेडमी का यह सस्ता 5G फोन, लॉन्च से पहले जानें कीमत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक