1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 16 के फीचर्स आए सामने, OnePlus 15 के मुकाबले होंगे ये बड़े अपग्रेड्स

OnePlus 16 के फीचर्स आए सामने, OnePlus 15 के मुकाबले होंगे ये बड़े अपग्रेड्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 24, 2026 12:22 pm IST,  Updated : Apr 24, 2026 01:29 pm IST

OnePlus 16 से जुड़ी कई जानकारी सामने आई है। चीनी ब्रांड का यह फोन साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा में बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

OnePlus 16- India TV Hindi
वनप्लस 16 में अपग्रेड्स Image Source : INDIA TV

OnePlus 15 को साल की शुरुआत में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह फोन चीन में पिछले साल के आखिर में ही पेश किया जा चुका है। अब कंपनी OnePlus 16 की तैयारी कर रही है। वनप्लस के अपकमिंग फ्लैगशिप फोन को साल की दूसरी छमाही में चीनी बाजार में उतारा जा सकता है। इसके जुड़ी कुछ खबरें सामने आई हैं। इस फोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर समेत कुछ हार्डवेयर से जुड़ी जानकारियां सामने आई हैं।

डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड

OnePlus 16 के बारे में ये जानकारी चीनी भरोसेमंद टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने Weibo पर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस का यह फ्लैगशिप फोन 240Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह OnePlus 15 के मुकाबले डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड होगा। पिछले मॉडल में कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले यूज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 16 का डिस्प्ले मिनिमम 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। ऐसे में डिस्प्ले पर देखे जाने वाले कंटेंट का ट्रांजिशन बेहद स्मूद होगा।

लीक रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 16 में 6.78 इंच का BOE LTPO फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजलूशन को सपोर्ट करेगा। इस फोन के चारों बेजल बेहद पतले होंगे साथ ही, यह LIPO पैकेजिंग टेक्नोलॉजी से फिट किए जाएंगे। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 185Hz से 240Hz तक रह सकता है। इसमें कस्टम टच कंट्रोल फीचर दिया जा सकता है।

प्रोसेसर की जानकारी आई सामने

डिस्प्ले के अलावा OnePlus 16 के प्रोसेसर की जानकारी भी सामने आई है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। क्वालकॉम का यह चिपसेट SM8975 अभी लॉन्च नहीं हुआ है। OnePlus 16 को iQOO 16 के राइवल के तौर पर पेश किया जा सकता है। दोनों ही फोन इस चिपसेट के साथ लॉन्च किए जा सकते हैं।

मिलेगा 200MP कैमरा

OnePlus 16 के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। यह फोन 50MP के मेन, 50MP के अल्ट्रा वाइड और 200MP के पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ आ सकता है। सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन की बैटरी 9,000mAh की होगी, जिसके साथ 100W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग फीचर मिल सकता है। यह फोन Android 17 पर बेस्ड OxygenOS 17 पर काम करेगा।

यह भी पढ़ें - 2 टन वाले Split AC को सस्ते में घर लाने का मौका, Flipkart की नई सेल में हुआ बड़ा Price Cut

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक