1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus की नई सेल, हजारों रुपये सस्ते मिल रहे स्मार्टफोन, टैबलेट्स, ईयरबड्स

OnePlus की नई सेल, हजारों रुपये सस्ते मिल रहे स्मार्टफोन, टैबलेट्स, ईयरबड्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 31, 2025 01:04 pm IST,  Updated : Jul 31, 2025 01:04 pm IST

OnePlus Independence Day Sale: वनप्लस ने नई इंडिपेंडेंस डे सेल की घोषणा की है। 17 दिन चलने वाले इस सेल में यूजर्स वनप्लस के लेटेस्ट फोन, टैबलेट्स और ईयरबड्स को सस्ते में घर ला सकते हैं।

OnePlus Sale- India TV Hindi
वनप्लस की नई सेल Image Source : INDIA TV

OnePlus Independence Day Sale: चीनी ब्रांड वनप्लस ने नई सेल की घोषणा की है, जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट्स और ईयरबड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। वनप्लस के हाल में लॉन्च हुए स्मार्टफोन, टैबलेट्स और ईयरबड्स को इस नई सेल में सस्ते में घर ला सकते हैं। वनप्लस का यह नया इंडिपेंडेंस डे सेल 17 अगस्त तक चलेगा। OnePlus 13, OnePlus Nord 5, OnePlus Buds 4 समेत कई प्रोडक्ट पर अच्छा ऑफर मिलेगा।

OnePlus की यह नई सेल ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर आज रात से शुरू होने वाले Great Freedom Festival Sale का हिस्सा है। इसमें यूजर्स को OnePlus के प्रोडक्ट्स पर एडिशनल डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। कंपनी इस साल लॉन्च होने वाले डिवाइसेज के साथ-साथ कई पुराने मॉडल की खरीद पर भी अच्छा ऑफर दे रही है।

OnePlus Independence Day Sale
Image Source : ONEPLUS INDIAवनप्लस इंडिपेंडेंस डे सेल

OnePlus 13 सीरीज

इस साल लॉन्च हुई कंपनी की प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज के OnePlus 13 को आप 7,000 रुपये सस्ते में घर ला सकते हैं। वनप्लस का यह फोन 62,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल रहा है। इसके अलावा OnePlus 13R के टॉप 16GB RAM + 512GB वाले वेरिएंट को 5,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकेगा। वहीं, इसका 12GB RAM + 256GB वाला वेरिएंट 3,000 रुपये सस्ता मिलेगा। इस फोन को 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। यह फोन 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ था। इसके अलावा OnePlus 13s को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। इसे 54,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

OnePlus Pad Lite

वनप्लस के हाल में लॉन्च हुआ बजट टैबलेट भी इस सेल में खरीदा जा सकेगा। इसकी खरीद पर 2,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। इसका 6GB RAM + 128GB वाला वेरिएंट 15,999 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा हाल में लॉन्च हुए OnePlus Buds 4 की खरीद पर 500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। पिछले साल लॉन्च हुए OnePlus Buds Pro 3 को 2000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord 5 और OnePlus Nord CE 5 की बात करें तो इन दोनों फोन के सभी वेरिएंट्स पर 2,250 रुपये तक का इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। वनप्लस के ये दोनों मिड बजट वाले फोन क्रमशः 31,999 रुपये और 24,999 रुपये में लॉन्च हुए हैं।

यह भी पढ़ें -

Vivo ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला धांसू फोन, कम खर्च में मिलेंगे दमदार फीचर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक