OnePlus ने दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन कूलर लॉन्च कर दिया है। यह कूलर फोन को ठंडा रखेगा और हैवी यूज के बाद भी गर्म नहीं होने देगा। कंपनी ने अपने कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन OnePlus 15T के साथ इस नए कूलिंग क्लिप को उतारा है। वनप्लस का यह मैग्नेटिक आइस कूलिंग क्लिप 179 यूआन यानी लगभग 26 डॉलर में आता है। गेमिंग लवर्स इस कूलिंग क्लिप को लगाकर फोन बिना गर्म हुए गेमिंग का आनंद ले सकते हैं।
क्या है खास?
OnePlus का यह मैग्नेटिक आइस कूलिंग क्लिप पावरबैंक की तरह ही फोन के बैक में चिपक जाता है। इसका डिजाइन भी पावरबैंक की तरह ही है और इसकी मोटाई महज 9.8mm है। इस क्लिप का वजन 68 ग्राम है, जिसे फोन के बैक में आसानी से चिपकाया जा सकेगा। इस क्लिप में एडवांस इंटरनल कंपोनेंट दिए गए हैं, जो थर्मल कूलिंग को मैनेज करते हैं।
इस कूलिंग क्लिप में एक कर्व्ड प्रोग्रेसिव एयर डक्ट लगा है, जो गर्म हवा को ठंडा कर देता है और फोन को ठंडा रखने में मदद करता है। इसमें डुअल मोड कूलिंग सिस्टम लगा है, जो कम आवाज करते हुए भी फोन को ठंडा रखता है। इसके लिए फोन में ColorOS X मोड मिलेगा, जिसके जरिए इसे कंट्रोल किया जा सकेगा। यह फैन ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें एक USB Type C केबल लगा है, जिसे डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें ड्यूरेबल PC और एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है।

लॉन्च किया पावरफुल कॉम्पैक्ट फोन
OnePlus ने इस कूलर के साथ-साथ कॉम्पैक्ट फोन OnePlus 15T चीनी बाजार में उतारा है। इसे जल्द ही भारत समेत ग्लोबल मार्केट में OnePlus 15s के नाम से पेश किया जा सकता है, जो पिछले साल आए OnePlus 13s का अपग्रेड होगा। वनप्लस के नए लॉन्च हुए फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलता है। साथ ही, इसमें 16GB रैम और 1TB तक का स्टोरेज मिलता है। यह फोन 7,500mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। यही नहीं इस फोन में 50MP के दो कैमरे बैक में दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें - नया फोन यूज करने से पहले कर लें ये सिक्योरिटी सेटअप, नहीं रहेगा चोरी होने या खोने का डर