1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord 4 5G में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, Flipkart ने किया हैवी Price Cut

OnePlus Nord 4 5G में मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट, Flipkart ने किया हैवी Price Cut

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 15, 2025 02:44 pm IST,  Updated : Jun 15, 2025 02:44 pm IST

OnePlus Nord 4 5G को इस समय हैवी डिस्काउंट के साथ खरीदने का शानदार मौका है। फ्लिपकार्ट इस स्मार्टफोन पर ग्राहकों को शानदार ऑफर दे रहा है जिसमें आप हजारों रुपये की सीधी बचत कर पाएंगे। इसमें आपको 100W की धामाकेदार चार्जिंग स्पीड देखने को मिलती है।

OnePlus Nord 4 5G, OnePlus Nord 4 5G Price, OnePlus Nord 4 5G price cut, OnePlus Nord 4 5G Price dro- India TV Hindi
वनप्लस के प्रीमियम फोन को सस्ते में खरीदने का है शानदार मौका। Image Source : फाइल फोटो

भारतीय स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम सेगमेंट में वनप्लस की जबरदस्त पकड़ है। भारत में कंपनी की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी है। अगर आप वनप्लस के फैन है और अपने पुराने फोन को अपग्रेड करना चाहते हैं तो आपके पास OnePlus Nord 4 5G को खरीदने का शानदार मौका है। वनप्लस ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया था। अब यह ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अपनी रियल प्राइस से काफी कम कीमत में लिस्ट हो चुका है। अभी आप OnePlus Nord 4 5G को हैवी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। 

OnePlus Nord 4 5G को कंपनी ने प्रीमियम फीचर्स से लैस किया है। इसमें आपको बड़ी एमोलेड डिस्प्ले, बड़ी रैम, दमदार प्रोसेसर और धांसू कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। अगर आप एक ऐसे फोन की तलाश में हैं जो सालों साल आपका साथ दे तो आप बेहिचक OnePlus Nord 4 5G की तरफ जा सकते हैं। आइए आपको इस स्मार्टफोन पर मिलने वाले लेटेस्ट ऑफर के बारे में बताते हैं। 

OnePlus Nord 4 5G की कीमत घटी

OnePlus Nord 4 5G को फ्लिपकार्ट पर इस समय 32,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। यह इसके 256GB वाले वेरिएंट की कीमत है। अब आप इसे इस कीमत से काफी कम में खरीदकर घर ले जा सकते हैं। फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को इस फोन पर 18% का फ्लैट डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। इस मैसिव प्राइस कट के बाद इसकी कीमत सिर्फ 26,738 रुपये रह गई है। अगर आप बैंक ऑफर का फायदा लेते हैं तो आप OnePlus Nord 4 5G की खरीदारी पर एक्स्ट्रा बचत कर पाएंगे। 

OnePlus Nord 4 5G के फीचर्स

  1. OnePlus Nord 4 5G को जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था। इसमें एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ एल्यूमिनियम बैक पैनल मिलता है।
  2. स्मार्टफोन में IP65 रेटिंग दी गई है जो कि इसे पानी और धूल से सुरक्षित रखता है। 
  3. स्मार्टफोन में 6.74 इंच की एमोलेड स्क्रीन मिलती है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  4. आउट ऑफ द बॉक्स यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर रन करता है लेकिन आप इसे अपग्रेड कर सकते हैं।
  5. परफॉर्मेंस के लिए वनप्लस ने इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया है।
  6. स्मार्टफोन में 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज ऑप्शन मिलती है।
  7. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
  8. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  9. OnePlus Nord 4 5G में 5500mAh की बैटरी मिलती है जो कि 100W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें- Vivo की 50MP सेल्फी कैमरे वाले कॉम्पैक्ट फोन को लॉन्च करने की तैयारी, मिलेगी 6500mAh की बड़ी बैटरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक