1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus 15R के बाद कंपनी की नई तैयारी, जल्द लॉन्च होगा 16GB रैम वाला तगड़ा फोन, IMEI डेटाबेस में सामने आए फीचर्स

OnePlus 15R के बाद कंपनी की नई तैयारी, जल्द लॉन्च होगा 16GB रैम वाला तगड़ा फोन, IMEI डेटाबेस में सामने आए फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Dec 24, 2025 07:08 pm IST,  Updated : Dec 24, 2025 07:08 pm IST

OnePlus 15R के बाद चीनी कंपनी एक और तगड़ी बैटरी वाले फोन को लॉन्च करने वाली है। वनप्लस के इस फोन को Nord सीरीज में पेश किया जाएगा। इसे हाल ही में कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है।

OnePlus Nord 6- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड 6 (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : INDIA TV

OnePlus 15R के बाद कंपनी अब एक और धांसू फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस का यह फोन Nord सीरीज में पेश किया जाएगा। इसे हाल ही में IMEI डेटाबेस में देखा गया है और ये अब SIRIM पर भी स्पॉट हुआ है। वनप्लस का यह मिड बजट फोन दमदार 16GB रैम समेत बड़ी बैटरी और तगड़े अपग्रेड के साथ आ सकता है। यह कुछ महीने पहले लॉन्च हुए OnePlus Nord 5 का अपग्रेड मॉडल होगा।

OnePlus Nord 6 की डिटेल लीक

OnePlus Nord 6 को मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट SIRIM पर देखा गया है। मलेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर वनप्लस का यह फोन CPH2795 मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है। @ZionsAnvin नाम के टिप्स्टर ने वनप्लस के इस फोन की डिटेल शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, वनप्लस का यह फोन अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च किया जाएगा। वनप्लस के इस मिड बजट फोन को चीन में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6 के रीब्रांड वर्जन के तौर पर पेश किया जाएगा। चीन में यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

OnePlus Nord 6 के फीचर्स (संभावित)

वनप्लस का यह अपकमिंग फोन 6.83 इंच के बड़े 1.5K रेजलुशन वाले डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन का डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही, यह फोन 16GB रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आएगा। इस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिल सकता है। फोन में 50MP का मेन और 8MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का कैमरा दिया जा सकता है।

वनप्लस के इस फोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिल सकती है। यह 7800mAh की दमदार बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। भारत समेत ग्लोबल मार्केट में यह फोन Android 16 पर बेस्ड OxygenOS के साथ आ सकता है। इसमें IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें -

BSNL के 72 दिन वाले सस्ते प्लान ने लूट ली महफिल, फ्री में मिल रहे कई बेनिफिट्स

गूगल सर्च में टाइप करें ये शब्द, फिर देखें करिश्मा, पूरी तरह बदल जाएगी स्क्रीन, क्या आपने किया है ट्राई?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक