1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus Nord CE 6 के इंतजार के बीच रिवील हुए फीचर्स; 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी समेत बहुत कुछ खास

OnePlus Nord CE 6 के इंतजार के बीच रिवील हुए फीचर्स; 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी समेत बहुत कुछ खास

 Published : Apr 23, 2026 01:23 pm IST,  Updated : May 19, 2026 02:05 pm IST

वनप्लस नॉर्ड सीई6 और वनप्लस नॉर्ड सीई6 लाइट के लॉन्च की तारीख के आने के बाद अब कंपनी ने इन फोन के कुछ खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।

OnePlus Nord CE 6- India TV Hindi
वनप्लस नॉर्ड सीई 6 Image Source : ONEPLUS

OnePlus Nord CE 6 Launch: OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite के लॉन्च के साथ ही वनप्लस अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन लाइनअप को विस्तार करने जा रहा है। इन फोन के मच अवेटेड डेब्यू से पहले ही कंपनी ने वनप्लस नॉर्ड सीई6 के मुख्य फीचर्स के बारे में जानकारी का खुलासा कर दिया है। इसके तहत पता चला है कि ये हैंडसेट 144Hz डिस्प्ले से लैस होगा जिसमें 144fps तक की गेमिंग को सपोर्ट करने वाला फीचर होगा। इसमें 50 मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा होगा जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आएगा। इस फोन में ड्यूरेबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिक्शन मिलेगा और ये धूल और पानी से बचाव के लिए quad IP रेटिंग के साथ आएगा।

OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स

वनप्लस नॉर्ड सीई6 में कंपनी ने 144Hz रिफ्रेश रेट वाले 1.5K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले के होने की बात कंफर्म कर दी है। कैमरा के लिए इसमें 50-मेगापिक्सेल प्राइमरी रियर कैमरा होगा जो कि डुअल एक्सिस OIS के साथ आएगा। इसके फ्रंट में 32-मेगापिक्सेल सेल्फी कैमरा मिलेगा जो ऑटोफोकस फीचर के साथ आएगा। ये वैसा ही है जैसा OnePlus Nord 6 में हुआ था। हैंडसेट रियर और फ्रंट दोनों कैमरा में 4K रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आएगा। हार्डवेयर के मोर्चे पर देखें तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 चिपसेट मिलेगा जो कि डेडीकेटेड टच रिफ्लेक्स के साथ आएगा जिसका टच सैंपलिंग रेट 3200Hz पर है।

प्रोसेसर और एआई फीचर्स

सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर देखें तो अपकमिंग वनप्लस फोन OxygenOS 16 पर रन करेगा जो कि Android 16 पर बेस्ड होगा। वनप्लस का कहना है कि इसमें कंपनी के एआई-पावर्ड फीचर्स मिलेंगे जिनमें एआई इरेजर, एआई अनब्लर, एआई रिफ्लेक्शन इरेजर, एआई डिटेल्स बूस्ट, एआई परफेक्ट शॉट और एआई रिफ्रेम मुख्य तौर पर हाईलाइट होंगे। इसमें 4K मोशन फोटोज, सर्किल टू सर्च और जेमिनी लाइव का भी सपोर्ट मिलेगा।

बैटरी और साउंड

वनप्लस नॉर्ड सीई6 में कंपनी ने 8000mAh बैटरी के होने की बात कंफर्म की है जो कि वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। ड्यूरेबिलिटी के मोर्चे पर इसे IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिली है जो इसे धूल-मिट्टी और पानी से बचाती है जिसके साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन आता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स के साथ 300 परसेंट तक का 'अल्ट्रा वॉल्यूम' सपोर्ट देखने को मिलेगा।

OnePlus Nord CE 6 की भारत में लॉन्च की तारीख और समय

वनप्लस नॉर्ड सीई6 की लॉन्चिंग भारत में 7 मई को दोपहर 12 बजे होगी और इसके लॉन्च इवेंट में इसकी कीमत और अवेलिबिलिटी का खुलासा किया जाएगा। इसके कलर्स की बात करें तो ये फ्रेश बलू, लूनर पर्ल और पिच ब्लैक कलर ऑप्शंस में भारतीय बाजारों में एंट्री करने वाला है।

ये भी पढ़ें 

AC चलाते समय करते हैं ये गलतियां तो बिजली बिल बढ़ना है तय, जानकर बचाएं पैसा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक