1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. OnePlus एक ही फोन पर दे रहा है दो तगड़े ऑफर, हजारों रुपये की बचत के साथ फ्री मिलेगी स्मार्टवॉच

OnePlus एक ही फोन पर दे रहा है दो तगड़े ऑफर, हजारों रुपये की बचत के साथ फ्री मिलेगी स्मार्टवॉच

 Written By: Gaurav Tiwari
 Published : Jun 10, 2024 02:43 pm IST,  Updated : Jun 10, 2024 02:43 pm IST

वनप्लस अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। कंपनी अपने प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन ONePlus Open पर डबल ऑफर दे रही है। कंपनी वनप्लस ओपन के दाम में कटौती करने के साथ ही ग्राहकों को इसकी खरीदारी पर करीब 28 हजार रुपये की स्मार्ट वॉच फ्री दे रही है।

OnePlus Open, oneplus open price, oneplus open price in india, oneplus open launch, oneplus open dis- India TV Hindi
वनप्लस अपने फैंस के लिए लाया तगड़ा ऑफर। Image Source : फाइल फोटो

वनप्लस भारत में स्मार्टफोन के बाजार में पॉपुलर ब्रैंड है। सैमसंग और ऐपल के बाद प्रीमियम सेगमेंट में वनप्लस के स्मार्टफोन्स ही जमकर खरीदे जाते हैं। भारत में पिछले एक साल में फोल्डेबल स्मार्टफोन का मार्केट भी जमकर बढ़ा है। इसे देखते हुए वनप्लस की तरफ से भी अपने फैंस के लिए फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया गया है। OnePlus Open कंपनी का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है। अपने ग्राहकों के लिए वनप्लस अब धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। 

OnePlus Open को कंपनी की तरफ से पिछले साल मार्केट में लॉन्च किया गया था। अपने पहले फोल्डेबल फोन में कंपनी ने फ्लैगशिप लेवल के टॉप नॉच फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। वनप्लस ने अपने कई सारे रेगुलर स्मार्टफोन की कीमतों में भारी कटौती करने के बाद फोल्डेबल स्मार्टफोन के लिए भी धमाकेदार ऑफर पेश कर दिया है। 

वनप्लस इस समय अपने फैंस और ग्राहकों को OnePlus Open पर डबल ऑफर दे रहा है। अगर आप फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं तो इस समय OnePlus Open ओपन की खरीदारी का शानदार मौका है। आइए आपको OnePlus Open पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में डिटेल से बताते हैं। 

OnePlus Open पर पहला ऑफर

OnePlus Open पर कंपनी का पहला ऑफर इसकी कीमत में कटौती का है। कंपनी की वेबसाइट पर OnePlus Open 149,999  रुपये पर लिस्टेड है लेकिन अभी कंपनी इस पर 6% का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। फ्लैट डिस्काउंट के साथ आप इसे सिर्फ 1,39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। यह कीमत 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। 

OnePlus Open, oneplus open price, oneplus open price in india, oneplus open launch
Image Source : फाइल फोटोवनप्लस प्रीमियम स्मार्टफोन में ग्राहकों को फ्री दे रहा है प्रीमियम स्मार्टवॉच।

OnePlus Open पर दूसरा ऑफर

OnePlus Open के अगर सेकंडरी ऑफर की बात करें तो इस प्रीमियम फोल्डेबल फोन पर कंपनी अपने ग्राहकों को प्रीमियम OnePlus Watch 2 फ्री में दे रही है। अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि OnePlus Watch 2 की कीमत 27,999 रुपये है। 

दोनों ऑफर्स मिला दें तो आप ONePlus Open Foldable फोन पर करीब करीब 37,999 रुपये सस्ते दाम में खरीद सकते हैं। अगर आप फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं तो आपको वहां पर प्राइस में 16% का डिस्काउंट मिल जाएगा लेकिन वहां पर आपको OnePlus Watch 2 का ऑफर नहीं मिलेगा। फ्लिपकार्ट में आप OnePlus Open को सिर्फ 1,25,000 रुपये में खरीद सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- इन सात 1.5 टन स्प्लिट AC के गिरे दाम, अमेजन लेकर आया 52% तक का तगड़ा डिस्काउंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक