OnePlus Turbo 6 Launch Date: वनप्लस ने ऐलान किया है कि उसकी टर्बो 6 सीरीज जल्द ही चीन में लॉन्च होगी। इस लाइनअप में दो मॉडल शामिल होंगे - वनप्लस टर्बो 6 और वनप्लस टर्बो 6V। लॉन्च से पहले, चीन स्थित ब्रांड ने दोनों अपकमिंग हैंडसेट के डिजाइन का खुलासा किया है, जिनमें चौकोर आकार का कैमरा डिजाइन है। वनप्लस टर्बो 6 में स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 4 चिपसेट होगा, जबकि वनप्लस टर्बो 6V में स्नैपड्रैगन 7 जेनरेशन 4 SoC होने की संभावना है।
वनप्लस टर्बो 6 सीरीज की चीन में लॉन्च डेट
वीबो पर एक पोस्ट में, वनप्लस ने घोषणा की कि वनप्लस टर्बो 6 सीरीज 8 जनवरी को स्थानीय समयानुसार शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 6:30 बजे) चीन में लॉन्च होगी। एक लाइव इवेंट के दौरान, कंपनी ने अपकमिंग वनप्लस हैंडसेट के डिजाइन और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया। वाया @yabhishekhd) के हवाले से की गई एक पोस्ट के जरिए इसकी तस्वीरें और डिटेल्स सामने आई हैं।
दोनों फोन का डिजाइन लगभग एक जैसा दिखता है। वनप्लस टर्बो 6 और टर्बो 6V के रियर पैनल पर चौकोर आकार का कैमरा पैनल है, जिसमें डुअल कैमरा सिस्टम और एलईडी फ्लैश लगा है। उम्मीद है कि इन फोनों में मैट फिनिश वाला फ्रेम होगा जिसके किनारे भी मैचिंग कलर्स में होंगे। वनप्लस टर्बो 6 को काले, सिल्वर और फिरोजी कलर में दिखाया गया है, जबकि टर्बो 6V काले और सिल्वर कलर में उपलब्ध होगा।
वनप्लस टर्बो 6 के स्पेसिफिकेशन्स (जारी टीजर के मुताबिक)
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, वनप्लस टर्बो 6 में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले होने की जानकारी सामने आई है। इसमें प्लास्टिक फ्रेम होगा और यह IP68 + IP69 + IP69K डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आएगा। यह कन्फर्म हो चुका है कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिपसेट से ऑपरेट होगा, जिसमें LPDDR5X रैम और UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज होगी। कंपनी ने यह भी बताया है कि इसमें एड्रेनो 825 GPU होगा और यह एंड्रॉयड 16 पर चलेगा।
कैमरे की बात करें तो, वनप्लस टर्बो 6 में डुअल रियर कैमरा सिस्टम होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। वनप्लस के अनुसार, हैंडसेट में बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
वनप्लस टर्बो 6 की बैटरी
वनप्लस टर्बो 6 में 9,000mAh की बैटरी और 80W वायर्ड चार्जिंग तथा 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है।
वनप्लस टर्बो 6V के भी कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स जारी
वनप्लस टर्बो 6 के साथ ही, कंपनी ने वनप्लस टर्बो 6V के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स भी जारी किए हैं। उम्मीद है कि इसमें स्टैंडर्ड टर्बो 6 के समान फीचर्स होंगे, कुछ अंतरों को छोड़कर। इस हैंडसेट में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.8 इंच की 1.5K OLED स्क्रीन होने की जानकारी सामने आई है।
ये भी पढ़ें