1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Oppo ने भारत में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, कीमत और फीचर्स करेंगे हैरान

Oppo ने भारत में लॉन्च किया 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, कीमत और फीचर्स करेंगे हैरान

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Apr 21, 2025 03:28 pm IST,  Updated : Apr 21, 2025 04:44 pm IST

Oppo K13 5G भारत में लॉन्च हो गया है। ओप्पो का यह बजट 5G स्मार्टफोन 7,000mAh की दमदार बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है।

OPPO K13 5G- India TV Hindi
ओप्पो के13 5जी Image Source : FLIPKART

Oppo ने भारत में 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। ओप्पो का यह फोन K सीरीज में पेश किया गया है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं। ओप्पो इसके अलावा इस महीने एक और फोन भारत में पेश करने वाला है। चीनी कंपनी का यह फोन 24 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। Oppo K13 5G की कीमत कंपनी ने बजट रेंज में रखी है। आइए, जानते हैं ओप्पो के इस दमदार फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में...

Oppo K13 5G की कीमत

Oppo K13 5G को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में खरीद सकते हैं। फोन की शुरुआती कीमत 17,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 19,999 रुपये में आता है। इस फोन को दो कलर ऑप्शन- आइसी पर्पल और प्रिज्म ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। ओप्पो का यह फोन 25 अप्रैल से भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। पहली सेल में फोन की खरीद पर 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Oppo K13 5G के फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस फोन के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक की है। इस फोन में वेट हैंड टच और ग्लव मोड फीचर भी दिया गया है।

Oppo K13 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरज का सपोर्ट मिलेगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकेगा। फोन में गेमिंग परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए वेपर कूलिंग (VC) चेंबर दिया गया है। इसके अलावा यह बजट फोन AI फीचर्स से लैस है।

इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन और 2MP का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करेगा। इसमें 7,000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W SuperVOOC USB Type C चार्जिंग फीचर मिलेगा।

यह भी पढ़ें - AI का कमाल, न कोई एक्टर, न कोई एक्ट्रेस, फिर भी बन गई 95 मिनट की मूवी, इंसानों जैसे लगेंगे कैरेक्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक