Oppo Find X9 सीरीज के साथ कंपनी ने Pad 5 टैबलेट को भी लॉन्च किया है। ओप्पो का यह टैबलेट 3K रेजलूशन वाले डिस्प्ले, 10420mAh की बैटरी समेत कई तगड़े फीचर्स के साथ आता है। ओप्पो ने अपने इस टैबलेट के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। यह देखने में Pad 3 की तरह लगता है। साथ ही, इस टैबलेट में कंपनी ने हाई एंड हार्डवेयर फीचर दिया है।
Oppo Pad 5 के फीचर्स
ओप्पो का यह टैबलेट 12.1 इंच के बड़े LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस टैबलेट में 3000 x 2120 रेजलूशन का डिस्प्ले मिलता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट फीचर को सपोर्ट करता है। इस टैबलेट के डिस्प्ले में 540Hz का टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 900 निट्स तक की है। इसके डिस्प्ले में 10.7 बिलियन कलर्स दिए गए हैं।
ओप्पो का यह टैबलेट MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट पर काम करता है। यह प्रोसेसर 3nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस प्रोसेसर में MC12 GPU दिया गया है, जिसका AnTuTu स्कोर 3.05 मिलियन तक है। इसमें ओप्पो ने टाइडल इंजन दिया है, जिसका डायनैमिक परफॉर्मेंस कूलिंग सिस्टम पूरे एरिया के हीट को एब्जॉर्ब कर देता है।
Oppo Pad 5 में ColorOS 16 दिया गया है, जो Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें कई AI फीचर्स दिए गए हैं। इस टैबलेट के बैक में 8MP का कैमरा मिलता है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 8MP का कैमरा मिलेगा। यह टैबलेट 10420mAh की बैटरी के साथ आता है। इस टैबलेट में चार्जिंग के लिए 67W का SuperVOOC फीचर दिया गया है। कंपनी का दावा है कि 10 मिनट के चार्ज में यह 10 घंटे तक वीडियो प्ले कर सकता है। ओप्पो के इस प्रीमियम टैबलेट में 16GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलता है।
कितनी है कीमत?
ओप्पो के इस टैबलेट की कीमत CNY 2599 (लगभग 32,000 रुपये) से शुरू होती है। यह टैबलेट 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में आता है। इसके मैटे वेरिएंट की कीमत रेगुलर वेरिएंट से ज्यादा होगी।
Oppo Pad 5 के 8GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 2799 यानी लगभग 34,510 रुपये है। इसके मैटे वेरिएंट की कीमत CNY 3099 यानी लगभग 38,209 रुपये है। वहीं, 12GB RAM + 256GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 3,099 यानी लगभग 38,209 रुपये है। इसका मैटे वेरिएंट CNY 3,399 यानी लगभग 41,910 रुपये है। Oppo Pad 5 के टॉप 16GB RAM + 512GB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 3599 यानी लगभग 44,374 रुपये है।
यह भी पढ़ें -
iPhone 17 Pro की एक झटके में घटी कीमत, हजारों रुपये सस्ता मिलेगा आईफोन