Oppo जल्द ही 10,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च करने वाला है। चीनी कंपनी ने पिछले दिनों ही Find X9 Ultra और Find X9s लॉन्च किए हैं। ये दोनों फोन दमदार कैमरे के साथ आते हैं। ओप्पो का अपकमिंग फोन A सीरीज में आएगा, जो खास तौर पर बजट फ्रेंडली यूजर्स के लिए है। इस फोन में कंपनी सिंगल-सेल 9,700mAh की बैटरी यूज करने वाली है, जिसका टिपिकल वैल्यू 10,000mAh होगा।
लीक हुई डिटेल
चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo से ब्रांड का नाम लिए बिना इस अपकमिंग फोन के बारे में जानकारी शेयर की है। पोस्ट के मुताबिक, कंपनी 9,700mAh (टिपिकल 10,000mAh) बैटरी वाला फोन मिड-रेंज में टेस्ट कर रही है। इस फोन में 1.5K रेजलूशन वाला LTPS डिस्प्ले मिलेगा। फोन में 4nm का लो पावर प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही, यह फोन हाई पॉलीमर ड्रॉप रेसिस्टेंट बॉडी के साथ आएगा। फोन की कीमत CNY 2000 (लगभग 28,000 रुपये) हो सकती है।

Oppo के सब ब्रांड Realme ने पिछले दिनों ही भारत में 10,080mAh बैटरी के साथ P4 Power स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस फोन में 15 घंटे का स्क्रीन टाइम मिलता है। ओप्पो का अपकमिंग फोन भी Realme P4 Power जैसे फीचर्स के साथ पेश किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट में फोन के अन्य किसी फीचर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है, न ही इसका नाम रिवील किया गया है।
Realme P4 Power के फीचर्स
रियलमी का यह फोन 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। इसमें 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 6500 निट्स तक की है। यह MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट पर काम करता है। फोन में 12GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
फोन के बैक में 50MP का मेन और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी के इस फोन में 16MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन IP68, IP69, IP66 रेटिंग से लैस है। पानी और धूल-मिट्टी से यह फोन सुरक्षित रहता है। इसमें 10,0001mAh की बैटरी और 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - करोड़ों Android यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म, अब नहीं आएंगे फर्जी कॉल्स! Google लाया नया फीचर