1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने डीपफेक हटाने की कार्रवाई को लगभग दो से तीन गुना बढ़ाया- IT मंत्री

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने डीपफेक हटाने की कार्रवाई को लगभग दो से तीन गुना बढ़ाया- IT मंत्री

 Published : Mar 30, 2026 05:05 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 05:05 pm IST

केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने डीपफेक कंटेट को हटाने की अपनी कार्रवाई को लगभग दोगुना या तिगुना कर दिया है।

IT Minister Ashwini Vaishnaw- India TV Hindi
आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव Image Source : PTI

Deepfake Takedowns: केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) से तैयार किए जाने वाले 'डीपफेक' पर बढ़ती चिंताओं पर ध्यान देते हुए कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी अपनी ओर से डीपफेक कंटेट को हटाने की कोशिशों को काफी तेज कर दिया है। सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैष्णव ने डीपफेक को समाज के लिए एक नया खतरा और अभिशाप बताया। डीपफेक वह टेक्नोलॉजी है जिसके जरिये किसी शख्स की फोटो, आवाज या वीडियो को डिजिटल माध्यम से बदलकर बिल्कुल असली जैसा दिखने वाला फर्जी रूप दे दिया जाता है। 

डीपफेक हटाने में आई है तेजी-आईटी मंत्री

अश्विनी वैष्णव ने कहा, "डीपफेक के रूप में बहुत सारा कंटेट आने लगा है। एआई की दुनिया में हुए बदलावों के कारण सोशल मीडिया पर भारी मात्रा में डीपफेक आ रहे हैं। पूरी दुनिया और सोशल मीडिया मंचों ने खुद इन फर्जी वीडियो और तस्वीरों को हटाने के अपने प्रयासों को काफी बढ़ा दिया है।" उन्होंने जानकारी दी कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने डीपफेक कंटेंट को हटाने की अपनी कार्रवाई को लगभग दोगुना या तिगुना कर दिया है। अश्विनी वैष्णव ने डीपफेक को समाज के लिए एक नया खतरा बताते हुए कहा कि हर व्यक्ति, संस्थान और पूरे समाज के लिए इससे असरदार ढंग से निपटना बहुत महत्वपूर्ण है। 

पश्चिम एशिया हाईटेक उद्योग वैष्णव पश्चिम एशिया संकट से प्रौद्योगिकी उद्योग पर फिलहाल असर नहीं-वैष्ण्व 

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज ये भी कहा कि सरकार उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग संगठनों के साथ पश्चिम एशिया संघर्ष और इसके पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बातचीत कर रही है। इंडस्ट्री बॉडी ने अपने संचालन पर किसी भी प्रतिकूल असर की सूचना नहीं दी है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि हीलियम की कमी ने ग्लोबल टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन पर असर डालना शुरू कर दिया है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमने यहां मौजूद हर उद्योग संगठन से बात की है और सभी ने कहा है कि अभी तक कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. इसमें सेमीकंडक्टर, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक कलपुर्जे और हार्डवेयर क्षेत्र शामिल हैं. 

अश्विनी वैष्णव के मुताबिक इंडस्ट्री का मानना ​​है कि पश्चिम एशिया संकट लंबा नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि यह एक बदलती हुई स्थिति है, इसलिए, हम उद्योग के साथ बातचीत जारी रखेंगे।

PTI इनपुट्स के आधार पर

ये भी पढ़ें 

Google Pixel 10 खरीदने वालों के लिए धांसू ऑफर, पूरे 10,000 रुपये बचाने का मौका

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक