1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Google Pixel 10 खरीदने वालों के लिए धांसू ऑफर, पूरे 10,000 रुपये बचाने का मौका

Google Pixel 10 खरीदने वालों के लिए धांसू ऑफर, पूरे 10,000 रुपये बचाने का मौका

 Published : Mar 30, 2026 04:38 pm IST,  Updated : Mar 30, 2026 04:38 pm IST

गूगल पिक्सेल 10 खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए ये सुनहरा मौका है क्योंकि फोन पर पूरे 10,000 रुपये बचाने का धांसू ऑफर मिल रहा है।

Google Pixel 10- India TV Hindi
गूगल पिक्सल 10 Image Source : GOOGLE

Google Pixel 10 Deal: गूगल का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो ये मौका आपके लिए अच्छा है। Google Pixel 10 जो भारत में 79,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुआ था, इस समय विजय सेल्स पर 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। Google Pixel 10 फोन को साफ एंड्रॉइड एक्सपीरीएंस, अच्छे कैमरा परफॉर्मेंस और ढेरों एआई-पावर्ड फीचर्स के लिए जाना जाता है। यहां जानिए कैसे आप इस फोन पर पूरे 10,000 रुपये की छूट हासिल कर सकते हैं जिसके बाद ये फोन खरीदारी के लिए आकर्षक ऑप्शन बन रहा है।

फोन पर पूरे 10,000 रुपये बचाने का मौका

Google Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। इस समय विजय सेल्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर गूगल का ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन 74,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है-यानी सीधा 5000 रुपये का डिस्काउंट इस फोन पर मिल रहा है। इसके अलावा आप HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड EMI और नो-ईएमआई ट्रांजेक्शन्स पर भी पूरा 5000 रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं। डिस्काउंट के बाद आप इस फोन को 10,000 रुपये सस्ते यानी 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही One Card क्रेडिट ईएमआई ट्रांजेक्शन्स पर भी 2000 रुपये का डिस्काउंट ले सकते हैं।

गूगल पिक्सेल 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Google Pixel 10 में Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। गूगल ने अपने इस फ्लैगशिप फोन में 6.3 इंच का OLED Actua डिस्प्ले यूज किया है। इस डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस 2 मिलेगा। फोन Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और सेंटर अलाइंड पंच-होल डिजाइन मिलता है। इसके अलावा फोन में Google Gemini AI फीचर्स मिलते हैं। इसमें एक फिजिकल और एक eSIM कार्ड का सपोर्ट मिलता है।

यह फोन 4970mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। गूगल पिक्सल 10 ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 13MP का सेकेंडरी और 10.8MP का तीसरा कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 10.5MP का कैमरा मिलेगा।

ये भी पढ़ें 

इस साल लॉन्च होंगे Apple के 10 से ज्यादा प्रोडक्ट, आईफोन 18 प्रो का भी नाम, जानें और कौन से डिवाइस आएंगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक