Apple Products: एप्पल के लिए साल 2026 काफी मजबूत साल के तौर पर निकलकर सामने आ रहा है और कंपनी ने साल के तीसरे महीने में ही कई नए प्रोडक्ट लॉन्च कर दिए हैं। कई रिपोर्टस के मुताबिक इस साल यानी 2026 में एप्पल अभी 10 से ज्यादा प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है जिनमें आईफोन 18 प्रो का नाम सबसे खासतौर पर लिया जा रहा है। इसके अलावा एप्पल आईपैड, मैकबुक और एप्पल वॉच के नए मॉडल भी इसी साल पेश करेगा।
iPhone 18 Pro मॉडल इस साल आएगा
एप्पल का रेगुलर लॉन्चिंग इवेंट तो हर साल सितंबर में आता है जिसमें एप्पल अपनी फ्लगशिप सीरीज के फोन लॉन्च करता है। साल 2025 के सितंबर में एप्पल ने आईफोन 17 और आईफोन 17 प्रो मॉडल लॉन्च किए थे और इस साल भी एप्पल के सितंबर इवेंट में आईफोन 18 प्रो मॉडल लॉन्च होने की बात सामने आ रही है। कंपनी अपने हर साल के तयशुदा इवेंट में आईफोन 18 प्रो मॉडल लॉन्च कर सकती है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया जा रहा है कि इस साल एप्पल आईफोन फोल्ड यानी एप्पल का पहला फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च किया जा सकता है लेकिन इसकी संभावना कम नजर आ रही है क्योंकि अभी इस फोन के कई डेवलपमेंट फेज बाकी हैं।
क्या खास होगा इस साल एप्पल आईफोन 18 प्रो में
एप्पल के आईफोन 18 प्रो सीरीज में इस बार नया चिपसेट देखा जा सकता है और रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि छोटा डाइनामिक आईलैंड भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा कंपनी अपनी नई आईफोन सीरीज में पिछले वर्जन के मुकाबले में बेहतर कैमरा सेंसर लेकर आ सकती है।
नए iPad, MacBook और Apple Watch (iWatch) को भी किया जाएगा इसी साल लॉन्च
Mac को लेकर भी जो रिपोर्ट्स अब तक सामने आई हैं उसके मुताबिक साल 2026 में ही Mac स्टूडियो, Mac मिनी और iMac को लॉन्च किया जाएगा. इनमें नेक्स्ट जनरेशन M5 चिपसेट का इस्तेमाल होगा और ये भी दावा किया जा रहा है कि MacBook Pro को OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा आईपैड 12 को लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फास्ट चिपसैट दिया जाएगा। साल 2026 में आईपैड की पूरी नई लाइनअप को लॉन्च किया जा सकता है। एप्पल वॉच का भी नया वेरिएंट 2026 में ही बाजारों में आ सकता है।
ये भी पढ़ें